देश के 7 राज्यों में 18 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी.
Weather Update: 18 सितंबर को पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश और 30 से 65 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है. इन राज्यों के प्रमुख शहरों में तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
देशभर के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 18 सितंबर को पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मूसलाधार बारिश और 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है.

पंजाब: 60 km/h की हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट
पंजाब के फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है.
राजस्थान: जयपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश
राजस्थान के जयपुर, उदयपुर, बारां, चुरू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, भरतपुर, जैसलमेर, अलवर और जालौर में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. जयपुर में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 22°C दर्ज किया जा सकता है.
मध्य प्रदेश: भोपाल सहित 15 जिलों में आंधी-तूफान का साया
मध्य प्रदेश के भोपाल, अनूपपुर, दमोह, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बालाघाट, बैतूल, मंडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास, हरदा, सागर और सिवनी में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इस दौरान 55 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. भोपाल में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने की उम्मीद है.
महाराष्ट्र: ठाणे-नासिक में भारी बारिश, मुंबई में 31°C रहेगा पारा
महाराष्ट्र के ठाणे, धुले, नासिक, पालघर, गढ़चिरौली और नंदुरबार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, मुंबई में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 26°C तक पहुंच सकता है.
गुजरात: अहमदाबाद और गांधीनगर में आंधी के साथ बारिश की संभावना
गुजरात के अरावली, महिसागर, राजकोट, गांधीनगर, अहमदाबाद, खेड़ा, पंचमहल, साबरकांठा और दाहोद में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 30 से 40 किमी/घंटा की स्पीड से आंधी चलने का अनुमान है.
छत्तीसगढ़: 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं
छत्तीसगढ़ के सरगुजा, मनेंद्रगढ़, रायपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, जांजगीर, महासमुंद, कोरबा और दुर्ग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं.
ओडिशा: तटीय और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
ओडिशा के जाजपुर, क्योंझर, बलांगीर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर और पूरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें-‘अभी और गदर काटेगा मानसून!’ अगले 7 घंटे में 13 राज्यों में मचेगी तबाही, 70 की स्पीड से चलेगी आंधी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





