Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मानसून जाते-जाते ढहाएगा कहर! अगले 72 घंटे 10 राज्यों में होगी आफत की बरसात, IMD का खौफनाक अलर्ट

Kal ka Mausam: IMD ने 5 से 7 अक्टूबर के दौरान बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत 10 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है.

WEATHER

(AI IMAGE)

Kal ka Mausam: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 5 से 7 अक्टूबर के बीच बिहार, झारखंड, ओडिशा और केरल समेत देश के 10 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. एक तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई चल रही है, तो दूसरी तरफ पूर्वी व दक्षिणी भारत में मानसूनी गतिविधियां फिर से जोर पकड़ रही हैं. हालांकि, दिल्ली, यूपी और हरियाणा जैसे मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा.

आईएमडी के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों में 7 अक्टूबर तक आंधी-तूफान के साथ बारिश जारी रहने के आसार हैं. इसके विपरीत दिल्ली-एनसीआर और यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिल्ली में 6 से 8 अक्टूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. उधर पहाड़ी राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि देश के मध्य व उत्तरी हिस्सों से मानसून की वापसी का दौर जारी है.

10 राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 5 से 7 अक्टूबर के बीच देश के 10 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है. ओडिशा और अरुणाचल प्रदेश में 7 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है.

दिल्ली-यूपी और उत्तर भारत के मौसम का हाल

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में फिलहाल मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा. दिल्ली में 5 अक्टूबर को तेज हवाएं (20-22 किमी/घंटा) चलने की उम्मीद है. हालांकि, 6 से 8 अक्टूबर के बीच दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी राज्यों में अलर्ट और मॉनसून की विदाई

देश भर से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया जारी है. इस बीच उत्तर-पश्चिम भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में फिर से मौसम बदलने वाला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 से 7 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार हैं. विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें-पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital