देश

Weather Update: दिल्ली-NCR में हुई बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: आज शुक्रवार तड़के 4 बजे दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. उत्तर भारत समेत राजस्थान के कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई. राजधानी में गुरुवार को पिछले दिन के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई. इस वजह से गर्मी कुछ ज्यादा ही महसूस हुई.

तेज हवा के साथ हल्की बारिश

रात में मौसम बदला और सफदरजंग, पालम, आईटीओ समेत दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक अगले छह दिनों तक दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. इससे अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. इससे काफी हद तक गर्मी से राहत मिलेगी.

न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है.

ये भी पढ़ें- MP News: अगस्त से पहले ओंकारेश्वर में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित करेगी मध्य प्रदेश की ‘शिवराज सरकार’

बता दें न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकांश खेल परिसर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, पूसा और नजफगढ़ में 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

खराब वायु गुणवत्ता

दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक बारिश और तेज हवा से प्रदूषण के स्तर में सुधार होगा. इससे शुक्रवार समेत तीन दिनों तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी. दिल्ली का एयर इंडेक्स 219, गाजियाबाद का 213, ग्रेटर नोएडा का 254, गुरुग्राम का 217, नोएडा का एयर इंडेक्स 224 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में है. फरीदाबाद का एयर इंडेक्स मध्यम श्रेणी में 135 दर्ज किया गया.

Dimple Yadav

Recent Posts

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

36 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

49 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

58 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

2 hours ago