खेल

IPL 2023: CSK को हराकर RR टॉप पर, धोनी पर भारी पड़े सैमसन, 32 रनों से हारी येलो आर्मी

IPL 37th Match highlights: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बड़ा टोटल सेट किया. 20 ओवर में आरआर ने 5 विकेट पर 202 रन बना दिए. जवाब में इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी  सीएसके की शुरुआत बेहद खराब रही. पावरप्ले में टीम ने काफी धीमी शुरुआत की जिसका नतीजा ये रहा की चेन्नई 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन ही बना पाई. शिवम दुबे ने 29 बॉल फिफ्टी लगाई, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.  इस जीत के साथ ही राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ सीजन की दूसरी जीत दर्ज की.

CSK को हारकर RR टॉप पर

इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. उसने अब तक 8 में से 5 मैच जीते हैं. जबकि हार के बाद चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर चली गई है.

यशस्वी की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की ओर से यशस्वी जायसवाल ने टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाने का मोर्चा संभाला. न सिर्फ इस युवा बल्लेबाज ने टीम को एक ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. बल्कि 77 रन की अपने करियर बेस्ट पारी खेल टीम को 200+ के स्कोर तक पहुंचने में मदद भी की.

ये भी पढ़ें: MS Dhoni ने ये क्या गलती कर दी! यशस्वी जायसवाल की हिटिंग से परेशान हुए माही, फैंस भी रह गए हैरान

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

CSK: एमएस धोनी (C), डेवन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, आकाश सिंह, मतीषा पतिरणा, तुषार देशपांडे, महीष तीक्षणा

RR: संजू सैमसन (C), जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरैल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, एडम जैम्पा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

18 minutes ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

19 minutes ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

38 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

1 hour ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

2 hours ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

2 hours ago