Bharat Express DD Free Dish

अगले 7 घंटे 18 राज्यों में कहर ढाएगी कुदरत, मॉनसून का ‘मेगा अटैक; जानें आज के मौसम का हाल

IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है. दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल समेत कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है.

weather update-today 18 states rain alert

18 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: अगर आप आज घर से बाहर निकलने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभल जाइए…भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 7 घंटों के भीतर देश के 18 राज्यों में कुदरत के ‘मेगा अटैक’ की खौफनाक चेतावनी जारी कर दी है. पंजाब और हरियाणा के ऊपर बने चक्रवाती बवंडर और झारखंड पर बने कम दबाव के क्षेत्र ने पूरे देश के मौसम को बेकाबू कर दिया है.

यह भी बताते चलें कि यूपी, बिहार से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने वाली है. इस अंधड़ में बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने, बिजली ठप होने और पहाड़ों पर भयंकर लैंडस्लाइड का पूरा खतरा मंडरा रहा है.

7 घंटे में फटेगा बादलों का गोला(Weather Update Today)

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बादलों का चक्रव्यूह बन चुका है. अगले 7 घंटे के भीतर 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झन्नाटेदार आंधी चलने वाली है. कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है. IMD ने कड़ा निर्देश दिया है कि घने जंगलों, नदियों के किनारे और पुराने पेड़ों के पास से गुजरने से बचें, वरना बड़ा हादसा हो सकता है.

यूपी-बिहार में आफत का अलर्ट(Heavy Rain Alert Monsoon 2026)

उत्तर प्रदेश और बिहार के मैदानी इलाकों पर कुदरत की सीधी मार पड़ने वाली है. यूपी के मेरठ, नोएडा, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रयागराज और गोंडा समेत 23 जिलों में 50 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी. वहीं बिहार के पटना, गया, चंपारण, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत दर्जनों जिलों में 60 की रफ्तार से आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी. पटना और लखनऊ दोनों जगह तापमान 33°C तक रहेगा, लेकिन तूफानी बारिश से सड़कें जलमग्न हो सकती हैं.

देश के प्रमुख शहरों का मौसम:

शहर अधिकतम तापमान (19 अगस्त) न्यूनतम तापमान (19 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 29°C 28°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 33°C 28°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 29°C 24°C
जयपुर 34°C 26°C
शिमला 23°C 19°C
नैनीताल 24°C 21°C

दिल्ली-NCR में फिर बिगड़ा मिजाज

राजधानी दिल्ली में आज (Delhi Weather Update Today)भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जहाँ अधिकतम पारा 33°C और न्यूनतम 28°C रहेगा. उधर पश्चिमी भारत के राजस्थान (जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर) और मध्य प्रदेश (इंदौर, भोपाल, उज्जैन) में 60 की रफ्तार से तूफानी आंधी चलेगी, जिससे निचले इलाकों में पानी भरने और बाढ़ जैसे हालात बनने का पूरा अंदेशा है.

यह भी पढ़ें: होटल में लगी विकराल आग…! 6 लोग जिंदा जले, पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मची कयामत

पहाड़ों पर भूस्खलन का तांडव

पहाड़ी राज्यों में मौसम की सबसे खतरनाक रंगत(Heavy Rain Alert Monsoon 2026) देखने को मिल रही है. हिमाचल प्रदेश के मनाली (तापमान 11°C से 16°C के बीच), मंडी, शिमला और कुल्लू में 65 की रफ्तार से तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, ऋषिकेश और जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-श्रीनगर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन से रास्ते बंद होने का खतरा है.

झारखंड और बंगाल में क्या हैं हाल?

झारखंड (रांची, धनबाद, जमशेदपुर) और पश्चिम बंगाल (कोलकाता, बीरभूम) के ऊपर गहराए लो-प्रेशर एरिया की वजह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी. वहीं पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में 55 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग की साफ ताकीद है कि अगले कुछ घंटे जब तक तूफान थमे नहीं, सुरक्षा ही बचाव है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read