Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है.

बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम से दिल्ली-एनसीआर, बिहार और यूपी समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका.

(AI IMAGE)

Weather Update Today:देश में गुलाबी ठंड की दस्तक के बीच मौसम ने भयंकर और खौफनाक मोड़ ले लिया है. बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने पूरे देश में तबाही की घंटी बजा दी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27 अक्टूबर को देश के 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड और तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट(Weather Update Today)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश भर में चक्रवात अर्नब का असर व्यापक रूप से दिखाई देगा. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, असम और सिक्किम समेत 20 से अधिक राज्यों में मूसलाधार बारिश और प्रचंड आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बिगड़ा मौसम का मिजाज

मैदानी राज्यों में तूफानी हवाओं और तेज बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है:

दिल्ली-एनसीआर: राजधानी दिल्ली में 40 किमी/घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और भारी बारिश का अलर्ट है. तापमान में बड़ी गिरावट के साथ अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश: लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर समेत 24 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट है. लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहेगा.

बिहार: पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय समेत 21 जिलों में चक्रवाती तूफान का सबसे भयंकर रूप देखने को मिलेगा, जहां 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों का क्या है हाल?

शहर अधिकतम तापमान (27 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (27 अक्टूबर)
दिल्ली 30°C 16°C
मुंबई 36°C 24°C
चेन्नई 33°C 26°C
कोलकाता 34°C 26°C
लखनऊ 32°C 19°C
पटना 32°C 22°C
रांची 27°C 21°C
भोपाल 30°C 19°C
जयपुर 32°C 18°C
शिमला 22°C 11°C
नैनीताल 22°C 13°C

पहाड़ी और मैदानी राज्यों में लैंडस्लाइड(Aaj ka Mausam)

चक्रवात के प्रभाव से मध्य भारत और पहाड़ी राज्यों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है:

उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली और अल्मोड़ा समेत 8 जिलों में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का खतरा है. पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की चेतावनी जारी की गई है.

मध्य प्रदेश: भोपाल, इंदौर, सागर, धार, रीवा, बेतुल और खंडवा समेत 18 जिलों में 45 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी.

राजस्थान: जयपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, बाड़मेर और भरतपुर समेत 15 जिलों में 40 किमी/घंटे की तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

तटीय इलाकों में खास अलर्ट

पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में चक्रवात अर्नब की वजह से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं. मौसम विभाग (Weather Update Today) ने मछुआरों को समुद्र में न जाने और आम जनता को खराब मौसम के दौरान घरों के भीतर रहने की सख्त हिदायत दी है. पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी बेहद सतर्क रहने को कहा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital