Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

Weather

Weather Update Today: मानसून की विदाई के ठीक पहले मौसम ने एक बार फिर खौफनाक तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों में भीषण बारिश, तूफानी हवाओं और चक्रवात का तगड़ा अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उठ रहे चक्रवाती परिसंचरण और तमिलनाडु के ऊपर बने सिस्टम के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है.

कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और समंदर में भयंकर उफान की चेतावनी दी गई है.

इन 17 राज्यों में मंडराया सबसे बड़ा खतरा(Weather Update Today)

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले कुछ घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का जबरदस्त तांडव देखने को मिल सकता है. इन तमाम राज्यों में प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है ताकि किसी भी अनहोनी से समय रहते निपटा जा सके.

यूपी-बिहार तक झमाझम बरसेंगे बदरा(Rain alert today)

दिल्ली में आज झमाझम बारिश के साथ 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, आगरा, मेरठ, मथुरा और सहारनपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ 70 की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है.

इसके अलावा (Weather Update Today) बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया जैसे दर्जनों जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तूफानी बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है.

प्रमुख शहरों का हाल:

शहर अधिकतम तापमान (20 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (20 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 19°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 30°C 26°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 32°C 18°C
पटना 31°C 19°C
रांची 28°C 17°C
भोपाल 31°C 21°C
जयपुर 32°C 20°C
शिमला 22°C 11°C
नैनीताल 22°C 12°C

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का कहर

पहाड़ों पर मौसम ने बर्फीला कहर बरपाना शुरू कर दिया है. उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में तूफानी बारिश के साथ 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. उधर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मनाली, चंबा और किन्नौर में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

लैंडस्लाइड का भारी खतरा

तटीय इलाकों और समुद्र में चक्रवाती हलचल को पूरी तरह खतरनाक मानते हुए मौसम विभाग (Weather Update Today) ने मछुआरों को समंदर में न उतरने की कड़ी चेतावनी दी है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से लैंडस्लाइड का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्गों और पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों को पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital