देश

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई उत्तर भारत में ठंड, लोग ले रहे अलाव का सहारा, जानें आने वाले दिनों में मौसम का हाल

Weather Update Today: पूरे उत्तर भारत में इन दिनों ठंड बढ़ गई है. उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों का तापमान गिरने लगा है. दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन पहाड़ों से चलने वाली तेज बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को ठिठूरन का सामना करना पड़ रहा है. आज सुबह से ही उत्तर भारत में तेज सर्द हवाएं चल रही हैं. हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है.

दिल्ली में मौसम का हाल

दिल्ली में कल सोमवार के दिन न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज मंगलवार के दिन आईएमडी (भारत मौसम विभाग) ने दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना व्यक्त की है. वहीं आज ठंड कल की अपेक्षा बढ़ सकती है और अधिकतम तापमान जहां 22 डिग्री तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में घने कोहरे को लेकर जारी हुआ अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर समूचे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. दिल्ली से सटे राज्यों पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला. आगामी 5 दिनों तक चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, नॉर्थ छत्तीसगढ़, वेस्ट बिहार के अलावा पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 21 दिसंबर के बाद घने कोहरे में कुछ कमी आ सकती है.

तमिलनाडु में बारिश को लेकर अलर्ट

बीते 24 घंटों में दक्षिणी तमिलनाडु में 39 जगहों पर तेज बारिश हुई. वहीं राज्य में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. राज्य में अभी तूत्तुक्कुडि और तेनकासी, कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

इसे भी पढ़ें: चलती रेल से उतर रही औरत प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच गिरी, महिला RPF जवान ने दौड़कर बचाई, सामने आया कंपकंपा देने वाला VIDEO

कश्मीर में कड़ाके की ठंड

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में कल सोमवार के दिन न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है.

Rohit Rai

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

20 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

22 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

28 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago