Bharat Express DD Free Dish

पश्चिम बंगाल बीजेपी ने नई टीम बनाई, समिक भट्टाचार्य बने प्रदेश अध्यक्ष

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है. समिक भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. कुल 35 पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है.

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव कुछ महीनों बाद होने वाले हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने नई साल की शुरुआत में ही अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है. पार्टी ने यह कदम चुनावी तैयारियों को तेज करने और संगठन को मजबूत करने के लिए उठाया है.

समिक भट्टाचार्य को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी चुनावी रणनीति को और धार देगी. पार्टी के कई बड़े नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं और जनता की नब्ज टटोलने के साथ चुनावी एजेंडा तय करने में जुटे हुए हैं.

35 पदाधिकारियों की सूची जारी

बीजेपी ने कुल 35 नामों की सूची जारी की है. इसमें एक प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 12 वाइस प्रेसिडेंट, 5 जनरल सेक्रेटरी, 12 सेक्रेटरी, एक ट्रीजर, दो संयुक्त ट्रीजर, एक ऑफिस सेक्रेटरी और एक संयुक्त ऑफिस सेक्रेटरी शामिल हैं. इस नई टीम से पार्टी को उम्मीद है कि चुनावी मैदान में संगठन और ज्यादा सक्रिय और मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस मुक्त अंबरनाथ! जीते 12 पर बजे 0, BJP ने किया एक तीर से दो शिकार; आधी रात को ठाणे में क्या हुआ?

क्या है बीजेपी का मकसद?

बीजेपी का मकसद है कि चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही संगठन पूरी तरह तैयार हो जाए. यही वजह है कि नई कार्यकारिणी की घोषणा इतनी जल्दी की गई है. पार्टी का कहना है कि यह टीम राज्य में चुनावी अभियान को गति देने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम करेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read