देश

Vande Bharat Express: मालदा में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, शुभेंदु अधिकारी ने TMC को घेरा- क्या यह ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है?

Stones Pelted at Vande Bharat Express: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में उद्घाटन के चार दिन बाद ही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है. रेलवे इस मामले की जांच में जुटी है. रेलवे के अनुसार, स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर कुछ अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे ट्रेन के शीशे टूट गए. हालांकि इस पत्थरबाजी में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई. दूसरी तरफ, इस घटना के बाद बीजेपी ने टीएमसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में कुमारगंज स्टेशन के पास हुई. न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए. पत्थर लगने से ट्रेन के सी-13 कोच के गेट के शीशे में दरार आ गई. रेलवे अब इस मामले की जांच में जुट गया है. जीआरपी आस-पास के लोगों से इस मामले में पूछताछ कर जांच में जुटी है.

शुभेंदु अधिकारी ने खोला टीएमसी के खिलाफ मोर्चा

वहीं, भाजपा ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने इसे टीएमसी की ही साजिश करार दिया है. इस मामले में शुभेंदु अधिकारी ने एनआईए जांच की मांग की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत के गौरव वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया गया. क्या यह उद्घाटन के दिन ‘जय श्री राम’ के नारों का बदला है? उन्होंने पीएम मोदी और रेलवे से पूरे मामले की एनआईए जांच कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: Savitribai Phule: स्कूल जाने पर मारते थे पत्थर और फेंकते थे कीचड़, चुनौतियों से भरा था देश की पहली महिला टीचर सावित्रीबाई फुले का जीवन

पीएम मोदी ने दी थी बंगाल को सौगात

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी. अपनी मां हीराबेन के निधन के कारण पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिम बंगाल में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी.

कमल तिवारी

Recent Posts

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

10 minutes ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

13 minutes ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

2 hours ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

2 hours ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

2 hours ago