Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कौन हैं कबिता सरकार? जो कोलकाता रेप और मर्डर के आरोपी संजय रॉय का लड़ेंगी केस

Who is Kabita Sarkar: कोलकाता रेप और मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने के लिए एडवोकेट कबिता सरकार की नियुक्ति की गई है. कविता सरकार कौन हैं, जानिए.

Kabita Sarkar

कबिता सरकार (फाइल फोटो).

Who is Kabita Sarkar Lawyer of Sanjay Roy: कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप और मर्डर केस में आरोपी संजय रॉय का केस लड़ने के लिए सियालदह कोर्ट ने एक महिला वकील को नियुक्त किया है. महिला वकील का नाम कबिता सरकार है. एडवोकेट कबिता सरकार की नियुक्ति तब की गई है जब किसी वकील ने संजय रॉय की तरफ से केस लड़ने से साफ इनकार कर दिया. 52 वर्ष की कबिता सरकार ‘लीगल एड डिफेंस काउंसिल’ की सदस्य भी हैं. यहां यह जानना जरूरी है कि लीगल एड उन लोगों को दिया जाता है, जिनके पास केस लड़ने के लिए पैसे नहीं होते या जिनके केस लड़ने के लिए कोई तैयार नहीं होते.

कबिता सरकार कौन हैं

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कबिता सरकार बीते साल यानी 2023 के जून महीने से सियालदह कोर्ट में हैं. उन्होंने हुगली मोहसिन कॉलेज से कानून में स्नातक किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद कबिता सरकार ने अलीपुर कोर्ट से करियर की शुरुआत की. कबिता सरकार करियर की शुरुआत में दीवानी मामलों से जुड़े केस लड़ती थीं. हालांकि, बाद में वो क्रिमिलन लॉ की तरफ बढ़ गईं. साल 2023 के फरवरी माह में कबिता ने लीगल सर्विसेज अथॉरिटी से क्रिमिनल लॉयर के तौर पर जुड़ीं.

बता दें कि कबिता सरकार को वकालत में तकरीबन 25 साल का अनुभव है. कबिता सरकार से जब संजय रॉय का केस लड़ने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा- आरोपी सहित हर व्यक्ति को निष्पक्ष ट्रायल का अधिकार है. मैं कोर्ट ट्रॉयल के जरिए न्याय में भरोसा करती हूं ना कि इससे पहले दिए गए फैसलों को.”

कौन है संजय रॉय?

जानकारी रहे कि बीते 23 अगस्त 2024 को सियालहद कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. आरोपी संजय रॉय को कोलकाता पुलिस ने 10 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर रेप मर्डर केस में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद सीबीआई ने रॉय को हिरासत में ले लिया. इस बीत वकील ना मिलने के बाद लोकल कोर्ट ने लीगल एड को ये काम सौंप दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital