Bharat Express DD Free Dish

‘देवा का मतलब क्या है, मैं या भगवान?’ उद्धव ठाकरे के बयान पर सीएम फडणवीस का दो टूक जवाब

BMC Mumbai Mayor: बीएमसी चुनाव के बाद ‘देवा’ बयान पर उद्धव ठाकरे को सीएम देवेंद्र फडणवीस का जवाब. ‘देवा का मतलब क्या है? मैं या भगवान?

Mumbai Mayor

BMC Mumbai Mayor: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शिवसेना (UBT) प्रमुख अद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बायन पर दो टूक प्रतिक्रिया दी है. उद्धव ठाकरे ने बीएमसी चुनाव (BMC Election 2026) के प्रचार के दौरान कहा था कि अगर ‘देवा’ (भगवान) चाहे तो मुंबई का मेयर उनेक पक्ष से होगा. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बायन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘देवा’ शब्द से वे भ्रमित हैं.

‘देवा का मतलब क्या है? मैं या भगवान?’- सीएम फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बयान पर कहा “देवा का मतलब क्या है? मैं या भगवान? क्योंकि मुझे भी ‘देवा भाऊ’ कहा जाता है. यह वास्तव में भगवान की इच्छा है कि मेयर महायुति के पक्ष से होगा.”

सीएम ने आगे कहा कि मेयर कौन बनेगा, कब चुना जाएगा, कहां निर्णय होगा और कितने साल के लिए ये पद संभालेगा ये फैसले मेरे, एकनाथ शिंदे और हमारे पार्टी नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में लिए जाएंगे. फडणवीस ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कोई विवाद नहीं है. इस बयान के साथ मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि मुंबई मेयर के चुनाव में महायुति का पक्ष मजबूत और एकजुट है.

बीएमसी चुनाव परिणाम (BMC Election Result 2026)

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के चुनाव परिणामों में 227 सीटों वाली नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी को 89 सीटें मिली है. जबकि सहयोगी पार्टी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है.

दूसरी ओर, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 65 सीटें मिली और उसकी सहयोगी पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) को सिर्फ 6 सीटें मिलीं. कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर जीत हासिल की. AIMIM के प्रदर्शन की सभी प्रशंसा कर रहें है, क्योंकि संगठनात्मम रूप से मुंबई में ज्यादा मजबूत न होने के बावजूद पार्टी ने 8 नगरसेवकों की जीत दर्ज की.


ये भी पढ़ें: किंगमेकर को खेला का डर! एकनाथ शिंदे का ‘BMC No Risk’ प्लान एक्टिव, मुंबई में लौटी रिसॉर्ट पॉलिटिक्स


25 साल के गढ़ पर सेंध

इन चुनाव परिणामों में एक बात साफ नजर आ रही है कि बीजेपी ने शिवसेना और ठाकरे परिवार की 25 साल पुरानी विरासत मानी जाने वाली बीएमसी पर कब्जा जमाने में सफलता हासिल की है. इसके साथ ही बीजेपी ने महाराष्ट्र में पहले विधानसभा चुनाव और अब 29 नगर निगमों में से 24 निकायों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.

बीजेपी महाराष्ट्र के इतिहास में नेता प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के बाद पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के नए चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया, और इस रणनीति में उसे राजनीतिक सफलता भी मिल रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read