Bharat Express DD Free Dish

कौन होगा बिहार का स्पीकर? लिस्ट में सबसे ऊपर 2 नाम; लामबंदी हुई तेज

Bihar Assembly Speaker: बिहार में सरकार के गठन के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष के लिए लामबंदी तेज हो गई है. लिस्ट में JDU और BJP के 2 नेताओं का नाम सबसे ऊपर है. आइये जानें उनके नाम पर लामबंदी क्यों हो रही है?

Who Will Next Bihar Assembly Speaker JDU BJP NDA Prem Kumar Damodar Rawat

स्पीकर पद के लिए लामबंदी तेज

Bihar Assembly Speaker: देश में काफी सुर्खियों बटोरने वाले बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न हो गया है. रिजल्ट आने के बाद कुछ दिनों तक लग रहा था कि BJP और JDU में कोई पेंच फंस रहा है. हालांकि, इसका जवाब सामने आए बिना ही 20 तारीख को सरकार का शपथ ग्रहण हो गया. इसके बाद अब सदन के लिए सभापति यानी स्पीकर या जिसे आम बोचाल में विधानसभा अध्यक्ष कहते हैं उसके लिए लामबंदी तेज हो गई है. दोनों ही दल इस पद को अपने पास रखना चाहते हैं. इस बीच 2 नेताओं के नाम लिस्ट में सबसे ऊपर तैर रहे हैं. वहीं कुछ अन्य के लिए भी लामबंदी तेज हो गई है.

बिहार में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बाद विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए लामबंदी तेज हो गई है. इस लिस्ट में बीजेपी के प्रेम कुमार प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं जेडीयू की ओर से दामोदर रावत को बड़ा दावेदार माना जा रहा है. आइये जानें इनके नाम पर चर्चा क्यों हो रही है?

प्रेम कुमार: एक अनुभवी नेता

गया टाउन विधानसभा सीट से लगातार नौवीं बार चुने गए बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वह पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं. पिछली एनडीए सरकार में सहकारिता मंत्री रहे प्रेम कुमार ने इस बार कांग्रेस उम्मीदवार अखौरी ओंकार नाथ को 26,423 मतों के अंतर से हराया. वह 2015 से 2017 तक बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे.

दामोदर रावत: एक मजबूत दावेदार

झाझा से जेडीयू के विधायक दामोदर रावत का नाम भी चर्चा में है. जेडीयू के सूत्रों ने बताया कि दामोदर रावत एक मजबूत दावेदार हैं और उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी विचार कर रही है. कई दावों का कहना है कि JDU ने उनका नाम फाइनल कर भी लिया है. हालांकि, अभी फाइनल मुहर लग नहीं पाई है.

ये भी पढ़ें: हम तो PK समझे, असली B टीम ओवैसी निकले? शर्त के साथ नीतीश सरकार को समर्थन के ऐलान से घमासान

अपने पास पद रखने का तर्क? (Bihar Assembly Speaker Election)

सीधी बात तो यह है कि सरकार और विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए दोनों तल इस पद को अपने पास रखना चाहते हैं. हालांकि, खुले तौर पर दोनों ओर से इसे स्वीकार नहीं किया जा रहा है. जेडीयू नेताओं का मानना है कि बीजेपी के अवधेश नारायण सिंह राज्य विधान परिषद के सभापति हैं. इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का पद नीतीश कुमार के पसंदीदा नेता को मिलना चाहिए. हालांकि, किस नाम पर फाइनल मुहर लगेगी. इस बात की जानकारी तो 25 नवंबर को होने वाली मंत्रीमंडल की बैठक में ही सामने आएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read