Bharat Express DD Free Dish

क्यों बिक गया भारत का पहला पीएम आवास? कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप, कभी नेहरू भी रहते थे इस घर में…

लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi) का एक ऐतिहासिक बंगला जिसमें प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू रहते थे वो बिक गया.

लुटियंस दिल्ली (Lutyens Delhi) का एक ऐतिहासिक बंगला इन दिनों चर्चा में है. जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना. हम बात कर रहे हैं उस बंगले की जहां कभी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) रहते थे. 17 मोतिलाल नेहरू मार्ग पर स्थित यह बंगला करीब 3.7 एकड़ में फैला है और अब इसे 1100 करोड़ रुपये में बेच दिया गया है. यह विक्री भारत की अब तक की सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील मानी जा रही है.

कीमत ने सबको चौंकाया

बंगले (Lutyens Delhi) के मालिकों ने शुरुआत में 1400 करोड़ रुपये की मांग की थी लेकिन एक बड़े भारतीय पेय उद्योग से जुड़े कारोबारी ने इसे 1100 करोड़ में खरीद लिया. इस डील को लेकर कानूनी प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है और एक नामी लॉ फर्म ने सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है ताकि कोई और भी दावा सामने आए तो उसको देखा जा सके.

कौन है मालिक?

इस बंगले (Lutyens Delhi) की मालिक राजकुमारी कक्कड़ और बीना रानी है. ये दोनों राजस्थान के एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं. साल भर से इस संपत्ति को बेचने की बातचीत चल रही थी लेकिन इसकी (Lutyens Delhi) लोकेशन और कीमत को देखकर केवल अरबपति ही इसमें रुची दिखा रहे थे.

लुटियंस बंगलों जोन की शान

यह इलाका ब्रिटिश आर्किटेक्ट एडविन लुटियंस द्वारा डिजाइन किया गया था और यहां देश के सबसे ताकतवर लोग रहते हैं. जैसे केंद्रीय मंत्री, जज, वरिष्ठ अधिकारी और कुछ चुनिंदा अमीर परिवार ही रहते थे. इस इलाके में करीब 600 निजी बंगले हैं जिनकी कीमतें आसमान छूती है.

इसे भी पढ़ें-तियानआनमेन स्क्वायर पर ताकत का सबसे बड़ा प्रदर्शन, शी जिनपिंग बोले– दुनिया चुने शांति या युद्ध

इस डील के बाद 17 मोतीलाल नेहरू मार्ग का यह बंगला इतिहास में दर्ज हो गया है. इस बंगले (Lutyens Delhi) को नेहरू से जुड़ा और अब देश की सबसे महंगी आवासीय संपत्ति के रूप में पहचाना जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read