Bharat Express DD Free Dish

दृश्यम स्टाइल में पत्नी ने पति को मारा, फिर जमीन में दफना कर प्रेमी संग मनाती रही रंगरेलिया

Maharashtra के पालघर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पालघर के नालासोपारा जिले में एक पत्नि ने अपने ही पति की हत्या कर दी है.

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. पालघर के नालासोपारा (Nalasopara) जिले में एक पत्नि ने अपने ही पति की हत्या कर दी है. यह हत्या उसने अपने 20 साल के प्रेमी के साथ मिलकर की है. हैरानी तो सभी को उस वक्त हुई जब ये पता चला कि उसने हत्या कर लाश को घर के अंदर ही जमीन को खोदकर दफन कर दी थी. इसके बाद दोनों उसी कमरे में कई दिनों तक मौज-मस्ती करते रहे. मामला सामने आने के बाद अब दोनों फरार है.

क्या है पूरा मामला ?

यह घटना धानीवबाग (Dhanivbag) क्षेत्र की ओम साई वेलफेयर सोसाइटी (Om Sai Welfare Society) की है. मृतक की पहचान विजय चौहान (Vijay Chauhan) के रूप में हुई है. विजय की उम्र 35 साल बताई जा रही है. मृतक धानीवबाग क्षेत्र का ही निवासी था. पुलिस ने बताया कि मृतक विजय की

“पत्नि ने बॉयफ्रेंड सोनू शर्मा (Sonu Sharma) के साथ मिलकर हत्या की है. फिर लाश को छुपाने के लिए उन दोनों ने घर के अंदर ही 6 फीट गहरा गड्ढा किया और उसे छिपा दिया था. वहीं दोनों ने मिलकर उसक ऊपर टाइल्स (Tiles) लगाकर घरको पहले जैसा ही कर दिया.

घटना से सन्नाटा

जैसे ही यह खबर मोहल्ले वालों को पता चली हड़कंप मच गया और चारो तरफ एक तरह का सन्नाटा (Silence) पसर गया. लोगों ने इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दिया, जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर आकर तुरंत जांच में जुट गई. पुलिस जांच शुरू कर दी है और अभी दोनों आरोपी फरार है.

इसे भी पढ़े- ‘स्कूलों के एंट्री-एग्जिट गेट से लेकर लाइब्रेरी, लैब, कैंटीन और खेल के मैदान तक’, CBSE ने दिए हाई रेजोल्यूशन वाले CCTV कैमरे लगाने के आदेश

पुलिस के कब्जे में शव

वहीं, पुलिस (Police) अब शव (Body) को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज तो कर ली है लेकिन अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read