देश

UP Politics: क्या 2024 में मुसलमानों को देगी टिकट बीजेपी? केशव प्रसाद मौर्य ने बताया पार्टी का प्लान

Keshav Prasad maurya Statement: देश में 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. बीते दिनों लखनऊ में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए एक बैठक की थी. जिसके बाद कहा गया कि पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए बूथ स्तर से लेकर सभी सात मोर्चों की समीक्षा की गई है. लेकिन अब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बयान दिया है. जिससे बीजेपी की आगे की रणनीति में बड़े बदलाव के संकेत लग रहे हैं.

जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से पसमांदा मुसलमानों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मुसलमान सुरक्षित जीवन जी रहा है. जो कार्यकर्ता हमारा होगा, हम उन्हें टिकट भी देंगे और पहले भी दिया है. लेकिन अगर जीतने लायक नहीं है. तो हम केवल गिनती गिनाने के लिए टिकट दे दें कि हमने मुस्लिम को टिकट दिया है. तो हम हारने के लिए टिकट नहीं देंगे. जब टिकट देंगे तो जीतने के लिए टिकट देंगे.”

मुसलमानों को लेकर अखिलेश पर साधा निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “अगर अखिलेश यादव मुसलमानों को साथ लेकर चलते तो क्या सत्ता से बाहर जाते. अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे लेकिन इसी यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान हमने 325 विधायकों के साथ सरकार बनाने का काम किया. 2014 का लोकसभा चुनाव हुआ था तो हम इसी यूपी में 73 सीटों पर जीते थे. उन्होंने बीएसपी, कांग्रेस और आरएलडी से गठबंधन किया.”

ये भी पढ़ें- प्रवासी वोटर कभी भी कर सकेंगे मतदान, EC ने बनाया रिमोट वोटिंग सिस्टम, जानें क्या होगी प्रक्रिया

ओबीसी आरक्षण पर सियासी पारा गर्म

दूसरी तरफ यूपी में निकाय चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर सियासी जंग जारी है. अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच में जुबानी जंग चल रही है. अखिलेश यादव ने ओबीसी आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा था. जिसके बाद अब केशव प्रसाद मौर्य ने इसका पलटवार किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव निकाय चुनाव में ओबीसी रिजर्वेशन को फर्जी राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक मुझ पर निजी हमले का सवाल है, पार्टी हर कार्यकर्ता के लिए मां के समान है. मां यानी पार्टी के आदेश से ही यूपी में दूसरी बार डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी संभाल रहा हूं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

49 seconds ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

39 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

1 hour ago