देश

UP News: चंदौली में DSP अनिरुद्ध सिंह ने सपा नेता के बेटे को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, एसपी ने बिठाई जांच

UP News: उत्तर प्रदेश (UP) के चंदौली में तैनात डीएसपी अनिरुद्ध सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सपा नेता के बेटे को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं. एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह को इस पूरे मामले की जांच सौंपी गई है. वहीं सपा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए योगी सरकार पर हमला बोला है और लिखा है, “ये है योगी सरकार में पुलिसवालों के कारनामे…”

ये वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है. इस दिन जिले में निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही थी. जानकारी सामने आ रही है कि चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में निकाय चुनाव के मतदान के दौरान डिप्टी एसपी ने किसी बात को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे को थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद जो भी साक्ष्य सामने आएंगे.

वहीं इस मामले में सपा के सोशल मीडिया सेल ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है, कि “ये है योगी सरकार में पुलिसवालों के कारनामे, खुद को साक्षात सिंघम समझने वाले सीओ अनिरुद्ध सिंह ने एक वृद्ध को सरेआम इसलिए थप्पड़ मारा क्योंकि वो भाजपाई गुंडागर्दी का विरोध कर रहा था, बुजुर्गों पर हाथ उठाने वाले ये बदतमीज पुलिसवाले ही योगी सरकार की असल और अश्लील पहचान बन चुके हैं.”

ये भी पढ़ें- Weather Update: देश के इन राज्यों में बारिश के आसार, दिल्ली-NCR में होगी बूंदाबांदी, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

जानें क्या है मामला

सूत्रों के मुताबिक 4 मई को नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी और मतदान हो रहा था. इसी दौरान नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के धर्मशाला रोड पर बूथ नंबर 104-105 के पास शाम को करी 5:00 बजे संबंधित वार्ड के प्रत्याशी राजेश जायसवाल को पुलिस ने पकड़ लिया था. इस बात को लेकर उनके समर्थकों ने हंगामा कर दिया था. इसकी सूचना मिलने के बाद डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास करने लगी. इसी दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के भूतपूर्व चेयरमैन व सपा नेता राजकुमार जायसवाल का भाई और उनका बेटा अखिलेश जायसवाल भी वहां पर मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर डिप्टी एसपी ने अखिलेश को थप्पड़ जड़ दिया.

वीडियो में दिख रहे हैं थप्पड़ मारते हुए

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास कर रही है. इसी बीच अखिलेश जायसवाल से पुलिसकर्मियों की बहस हो जाती है और पुलिसकर्मी अखिलेश और अन्य लोगों को वहां से हटाने लगते हैं, लेकिन इतने में ही डिप्टी एसपी अनिरुद्ध सिंह अखिलेश जायसवाल को तमाचा जड़ देते हैं. इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी अखिलेश जायसवाल को पकड़कर वहां से ले जाती है.

मामले की होगी जांच

वीडियो वायरल के मामले में चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी दी और बताया कि उनको पूरे मामले का संज्ञान लिया है और इस पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश जारी करते हुए इसकी जिम्मेदारी चंदौली के एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह को सौंपी है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आरक्षण रोटेशन पर SC की अहम टिप्पणी, याचिकाकर्ता की दलीलें खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…

1 minute ago

सीएम योगी सरकार की डिजिटल क्रांति, DigiShakti पर IIM लखनऊ की मुहर

UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…

6 minutes ago

गैर-इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहिबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

10 minutes ago

आज बंद होंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा पर लगेगा विराम; जानें अब कहां होंगे दर्शन

Badrinath Temple Closing: उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9:37 बजे…

25 minutes ago

पाकिस्तान की अग्निपरीक्षा! जिम्बाब्वे से भिड़ेगी टीम, भारत में कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Pakistan Vs Zimbabwe: ICC महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की टीमें आमने-सामने…

28 minutes ago

जय शाह को फिर मिली ICC की कमान…! चुने गए निर्विरोध, जानें LA 2028 ओलंपिक पर क्या कहा?

ICC ने जय शाह को निर्विरोध दूसरे कार्यकाल के लिए चेयरमैन नियुक्त किया है. बाली…

1 hour ago