देश

UP Budget 2023: योगी सरकार आज पेश करेगी महाबजट, इन बड़ी योजनाओं को मिलेगी बंपर धनराशि, जानिए इस बजट में क्या रहेगा खास

UP Budget 2023: योगी सरकार आज यूपी का बजट पेश करेगी. इसे यूपी के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है. करीब 7 लाख करोड़ के बजट में सरकार की कोशिश हर वर्ग को खुश करने की है. वजह है कि आगामी निकाय चुनाव और फिर 2024 में लोकसभा चुनाव. किसान, युवा और उद्योग पर बजट पर सरकार बड़े ऐलान कर सकती है.

योगी सरकार आज साल 2023-2024 के लिए अपना ऐतिहासिक बजट पेश करेगी. अनुमान है कि इस बार बजट करीब 7 लाख करोड़ रुपये तक का हो सकता है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश किए जाने वाले 2023-24 के बजट प्रस्तावों में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बड़े ऐलान संभव है. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आज सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे. बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बजट में विशेष प्रावधान

बजट का आंकड़ा पिछले साल के 6.48 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी शामिल है. इस बार के बजट से युवाओं, किसानों और महिलाओं के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं. बजट से एक्सप्रेस-वे, लिंक रोड और गांव कस्बों में सड़क मार्गों के निर्माण को रफ्तार मिलेगी. बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बजट में विशेष प्रावधान होगा. इतना ही नहीं इस बार के बजट में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष प्रावधान के आसार हैं.

प्रदेश सरकार ने निजी स्कूलों में दो बहनों के पढ़ने पर एक की फीस की प्रतिपूर्ति की घोषणा की है. इसके लिए बजट में प्रावधान तय माना जा रहा है. हर मंडल में एक राज्य विश्वविद्यालय खोले जाने का लक्ष्य पूरा करने की झलक भी बजट में रहेगी.

यह भी पढ़ें: UP Budget Session 2023: विधानसभा में सत्र की हंगामेदार शुरुआत, विपक्ष के शोरगुल के बीच राज्यपाल ने किया अभिभाषण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ऐलान किया था कि यूपी अगले चार साल में एक ट्रिलियन डॉलर के साथ देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा जो पूरी तरह से कागज रहित होगा और वित्त मंत्री स्क्रीन से पढ़कर बजट पेश करेंगे. बजट के माध्यम से सरकार की कोशिश एक तरफ जहां 2022 के बीजेपी के संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने की होगी, तो वहीं बजट में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की भी छाप नजर आएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

3 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

43 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

48 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago