देश

Weather Update: फरवरी में गर्मी से हाल बेहाल, मार्च में पारा पहुंचा सकता है 40 डिग्री, जाने कब मिलेगी राहत ?

Weather Update: फरवरी का महीना खत्म होने तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है. अभी से मार्च और अप्रैल महीने जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड हो रही है लेकिन दोपहर के समय में कड़ी धूप पड़ रही है. अभी तक फरवरी के महीने में धूप में बैठना लोगों को अच्छा लगता था पर अब तेज तपिश लोगों को परेशान कर रही है.

तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मार्च के महीने में ही तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है. कड़ाके की तपिश के चलते समय से पहले फसलें पक सकती हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान में थोड़ी कमी देखी गई. इसके बावजूद यह सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा है. यह कमी भी दो से तीन दिन रहेगी. हालांकि उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी.

अभी कुछ दिन तक गिर सकता है तापमान

स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से आगे बढ़ रहा है. इस वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई हैं. इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री और अधिकतम तापमान में मामूली कमी आएगी. वहीं आने वाले दिनों में हल्के बादल छाय रहे सकते हैं. बता दें कि इससे पहले विभाग की तरफ से हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई थी. अगले पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी के बाद पारा फिर से चढ़ने की संभावना है.

यह भी पढ़ें-   UP Budget 2023: योगी सरकार आज पेश करेगी महाबजट, इन बड़ी योजनाओं को मिलेगी बंपर धनराशि, जानिए इस बजट में क्या रहेगा खास

नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

फरवरी के आखिरी हफ्ते तक गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है. अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. वहीं दिल्ली एनसीआर के शहर गाजियबाद (Ghaziabad) और नोएडा (Noida) में तेज धूप निकले की वजह से गर्मी का असर दिख सकता है.

देवभूमि में तापमान बढ़ने के आसार

उत्तराखंड में फरवरी महीने में पारा तेजी से बढ़ रहा है. अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

15 minutes ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

51 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

2 hours ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

2 hours ago