Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

डेटिंग ऐप से गर्लफ्रेंड बनाना युवक को पड़ा भारी, ज्यादा नशा करा कर समेट ले गई सबकुछ, iPhone 14 पर किया हाथ साफ

रोहित ने कहा, “1 अक्टूबर को, उसने मुझे फोन किया और कहा कि वह मुझसे मिलना चाहती है. रात करीब 10 बजे, उसने मुझे सेक्टर 47 में डॉकयार्ड बार के पास से उसे लेने के लिए बुलाया.”

Gurugram: दुनिया डिजिटल हो रही है. तमाम तरह के प्रोडक्ट्स अब लोगों को ऑनलाइन घर बैठे ही चाहिए. इसके लिए कई सारे शॉपिंग वेबसाइट भी हैं. लेकिन हैरानी की बात ये है कि आजकल लोग रिश्ते भी ऑनलाइन ही ढूंढ रहे हैं. लोग एक दूसरे को ऑनलाइन ही डेट कर रहे हैं. हाल ही में हरियाणा के एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए डेट करना महंगा पड़ गया. दरअसल, हरियाणा के गुरुग्राम शहर के एक युवक ने बंबल ऐप के जरिए लड़की से दोस्ती की. लड़की ने लाखों का चूना लगा दिया. दोनों एक दूसरे से प्यारी-प्यारी बातें करने लगे. एक दिन लड़के ने लड़की को घर बुलाया. लड़की भी सज-धजकर गुरुग्राम में लड़के के घर पहुंच गई.

ड्रिंक में मिलाया नशीला पाउडर

पुलिस ने बताया कि फ्लैट में मुलाकात के दौरान लड़की ने युवक के ड्रिंक में नशीला पाउडर मिला दिया. इसे पीने के बाद युवक दो दिन तक सोता रहा. इधर उसकी डेटिंग ऐप वाली गर्लफ्रेंड ने उसकी सोने की चेन, आईफोन, डेढ़ लाख कैश और डेबिट कार्ड और क्रेडित कार्ड लेकर फरार हो गई. जब दो दिन बाद युवक को होश आया तो उसने देखा घर से सारे सामान गायब है. पहले तो उसे कुछ समझ नहीं आया. बाद में वो पुलिस स्टेशन पहुंचा. गुरुग्राम के सेक्टर 29 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस लड़की की तलाश में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: एक्शन में इजरायल, हमास के बाद अब सीरिया पर दागे रॉकेट

पीड़ित ने बताई आपबीती

पीड़ित रोहित गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा कि उसकी मुलाकात बम्बल डेटिंग ऐप के जरिए साक्षी उर्फ पायल नाम की महिला से हुई थी. उन्होंने कहा कि महिला ने उन्हें बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और वर्तमान में गुरुग्राम में अपनी मौसी के साथ रह रही है.

रोहित ने कहा, “1 अक्टूबर को, उसने मुझे फोन किया और कहा कि वह मुझसे मिलना चाहती है. रात करीब 10 बजे, उसने मुझे सेक्टर 47 में डॉकयार्ड बार के पास से उसे लेने के लिए बुलाया. मैंने उसे वहां से पिक किया और फिर पास की दुकान से कुछ शराब खरीदी. फिर मैं उसे लेकर अपने घर आ गया.”

घर पर महिला ने बर्फ लाने के लिए कहा. जैसे ही मैं बर्फ लाने गया उसने मेरे ड्रिंक में कुछ मिला दिया. उस नशीला पाउडर का असर इतना गंभीर था कि मैं 3 अक्टूबर की सुबह उठा. मैंने पाया कि महिला गायब थी और मेरी सोने की चेन, एक आईफोन 14 प्रो, 10,000 रुपये नकद, क्रेडिट और डेबिट कार्ड गायब थे. रोहित ने बताया जब निंद खुली तब तक डेबिट और क्रेडित कार्ड से 178000 रुपये निकाले जा चुके थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital