IPL 2026 RCB Champion
आईपीएल (IPL 2026) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कहानी इस बार काफी चर्चा में रही. लंबे समय तक खिताब न जीत पाने के बाद टीम ने पिछले दो सीजनों में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार दो बार चैंपियन बनने में सफलता हासिल की. इस सफलता ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है. इसपर RCB के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने खुशी जारी करते हुए प्रतिक्रिया दिया है.
भुवनेश्वर कुमार की प्रतिक्रिया
आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि आरसीबी जिस तरह लंबे समय तक ट्रॉफी का इंतजार करती रही, उसे देखते हुए वह लगातार खिताब जीतने की हकदार है. उन्होंने कहा कि यह सफलता किसी एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है. भुवनेश्वर के मुताबिक, पिछले दो सीजनों में टीम ने बेहतरीन सामूहिक प्रदर्शन किया है और किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रही.
टीम प्रदर्शन और मेहनत
भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि लगातार दो सीजन में ट्रॉफी जीतना आसान नहीं होता. इसके लिए हर खिलाड़ी को लंबे समय तक कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि आईपीएल में सभी टीमें तैयारी करती हैं, लेकिन जीत के लिए सही योजना और उसे मैदान पर लागू करना सबसे जरूरी होता है. आरसीबी ने इस बार यही काम बेहतर तरीके से किया.
अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह सीजन उनके लिए काफी अच्छा रहा. उन्होंने अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू किया और टीम के लिए अहम योगदान दिया.
ये भी पढ़ें: क्या डूब गई ममता की TMC? बंगाल में पहली बार जीते विधायक ने कुछ ही हफ्तों में कैसे जुटाए 60 बागी… जानें इनसाइड स्टोरी
IPL 2026 में 28 विकेट
आईपीएल 2025 में भुवनेश्वर कुमार ने 14 मैचों में 17 विकेट लिए, जबकि आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट हासिल किए. वह पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर रहे, जहां कगिसो रबाडा ने 29 विकेट लेकर सिर्फ एक विकेट से बढ़त बनाई.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
