hardik pandya unfollow mi cricketers
Hardik Pandya Unfollow MI Cricketers: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है. इस बार हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल नहीं प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम की प्लेऑफ की रेस से बाहर है लेकिन आईपीएल से ज्यादा चर्चे हार्दिक पांड्या के हैं, दरअसल आरसीबी से हार के बाद हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया था. हालांकि कुछ ही मिनटों में हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस को दोबार फॉलो भी कर लिया था. मुंबई इंडियंस फॉलो अनफॉलो मामला अभी तक शांत भी नहीं हुआ था कि मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों को हार्दिक पांड्या द्वारा अनफॉलो करने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको विस्तार में बताते हैं पूरी खबर…
हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को किया अनफॉलो
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर है. RCB के खिलाफ 2 विकेट की हार के बाद मुंबई की टीम आईपीएल 2026 से एलिमिनेट हो चुकी है. अभी लीग स्टेज में तीन मुकाबले बचे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर खबर है कि हार्दिक पांड्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव को अनफॉलो कर दिया है.
Hardik Pandya और MI का Power-packed bond अब टूटने की कगार पर है 💔
रिपोर्ट्स की मानें तो Hardik ने सोशल मीडिया पर MI को unfollow कर अपनी पुरानी यादें (posts) भी delete कर दी हैं
खराब फॉर्म और bench होने के बाद, अब हवाओं में CSK के साथ उनके नए सफर की चर्चा गरम है
क्या 'Kung-fu… pic.twitter.com/NRSwDknFWZ
— Dilshad (@Dilshad826) May 11, 2026
ये भी पढ़ें: हार के बाद हार्दिक पांड्या ने MI को किया अनफॉलो, जानें क्या है पूरा मामला
ये तीनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं और हार्दिक पांड्या खुद भी मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं. ऐसे में अनफॉलो मामले में तूल पकड़ ली है. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के बीच कुछ सही नहीं है. हालांकि इस मामले पर ना ही हार्दिक पांड्या और ना ही किसी अन्य खिलाड़ी ने टिप्पणी की है. लोगों ने इसे आपसी मतभेदों से जोड़ना शुरू कर दिया है. फिलहाल हार्दिक पांड्या पीठ की चोट के चलते बाहर हैं और उनपर टीम की नजरें हैं. उनकी सेहत में सुधार के हिसाब से ही मैनेजमेंट फैसला लेगा.
- भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
