आईपीएल

IPL 2024, LSG vs GT: गुजरात के खिलाफ पहली जीत की तलाश में लखनऊ सुपर जायंट्स, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, LSG vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 21वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई क्रिकेट स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से ये मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी सात बजे टॉस होगा. लखनऊ आज अपना चौथा मैच खेलने के लिए उतरेगी. जबकि गुजरात आज अपना पांचवां मैच खेलेगी. लखनऊ को अब तक खेले गए तीन मैच में से 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं गुजरात टाइटंस को दो मैच में जीत और दो में हार मिली है.

हेड टु हेड आंकड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल में अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें से चारों दफा गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की है. लखनऊ में दोनों टीमें एक बार आमने-सामने हुई है. जिसमें गुजरात ने 7 रन से जीत दर्ज की थी. 17वें सीजन में लखनऊ की शुरुआत खराब रही थी. टीम को पहले ही मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद दूसरे मैच में पंजाब किंग्स और तीसरे मैच में आरसीबी को मात दी थी. मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज निकोलस पूरन टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. वह 3 मैच में 146 रन बनाए हैं. वहीं मयंक यादव टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं. मयंक दो मैच में 6 विकेट झटके हैं.

गुजरात टाइंटस अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था. इसके बाद दूसरे मैच में उसे चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. तीसरे मुकाबले में टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. उसके बाद चौथे मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. टीम के टॉप स्कोरर बल्लेबाज शुभमन गिल हैं. उन्होंने अब तक खेले गए चार मैच में 164 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो टीम के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज मोहित शर्मा हैं. उन्होंने अब तक 7 विकेट चटकाए हैं.

पिच रिपोर्ट

लखनऊ की पिच स्पिन फ्रेंडली है. इस मैदान पर लो स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. आईपीएल में इस मैदान पर अब तक आठ मुकाबले खेले गए हैं. मैच वाले दिन यहां पर बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स- केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोयनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुल, मयंक यादव, नवीन उल हक.
इम्पैक्ट प्लेयर- दीपक हुड्डा.

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, केन विलियमसन, विजय शंकर, अजमतुल्लाह ओमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, दर्शन नालकंडे.
इम्पैक्ट प्लेयर- मोहित शर्मा.

ये भी पढ़ें- IPL Sign Language Commentary: अगर सुन नहीं सकते तो भी आईपीएल का मजा नहीं होगा किरकिरा, हाथों के साइन से समझ सकेंगे कमेंट्री

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

3 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

24 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

52 minutes ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

1 hour ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago