देश

World Health Day 2024: ‘लोग पौष्टिक भोजन किया करें’, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अडानी फाउंडेशन की जागरूकता रैली- लोगों को जंक फूड के दुष्प्रभाव की जानकारी दी

World Health Day 2024 News: आज दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर भारत के सबसे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी की संस्‍था ‘अडानी फाउंडेशन’ द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के तहत एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इसके अंतर्गत वाराणसी की मलिन बस्तियों.. बड़ी गैबी, मकदूमबाबा, सुदमापुर, राजघाट, कोनिया में रैली निकाली गई और लोगों को पोस्‍टर्स के जरिए जंक फूड के दुष्प्रभाव के बारे में बताया.

जागरूकता अभियान में महिलाओं और बच्‍चों को फास्ट फूड का सेवन कम से कम करने को कहा, इसके लिए कुछ पोस्टर्स भी तैयार करवाए गए. पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी दिया गया. सुपोषण अधिकारी ममता यादव द्वारा समुदाय की धात्री माताओं और गभर्वती महिलाओं को संतुलित आहार के बारे में समझाते हुए स्वस्थ जीवन शैली के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया.

640 गांवों में फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतर्गत पोषण सुरक्षा

जागरूकता अभियान में सुपोषण सहायक अधिकारी जुगल केशरी एवं सुजाता यादव, संगिनी सोनी मौर्य, बिंदु पटेल, प्रीती मौर्य, सोनालिका सिंह, ज्योति चौधरी, रीता वर्मा, ज्योति भारती शामिल हुईं. इस दौरान बताया गया कि अडानी फाउंडेशन द्वारा वाराणसी सहित देश भर के 640 गांवों में फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतर्गत पोषण सुरक्षा को मजबूती प्रदान की जा रही है, जिससे 56,264 लोग लाभान्वित हुए हैं.

इस तरह राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा अडानी फाउंडेशन

अडानी फाउंडेशन 1996 में स्थापित किया गया था, जो अब 18 राज्यों में व्यापक परिचालन करता है, जिसमें देश भर के 2,410 गांव और कस्बे और प्रोफेशनल्स की एक टीम शामिल हैं, जिनका दृष्टिकोण इनोवेशन, जन भागीदारी और सहयोग का प्रतीक है. 3.67 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए यह और चार मुख्य क्षेत्रों – शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए काम करवा रहा है. अडानी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और सतत विकास की दिशा में कार्य करता है और इस तरह राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago