आईपीएल

IPL 2024, MI Vs KKR: वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने रचा इतिहास, मुंबई प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर!

IPL 2024, MI Vs KKR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 51वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला गया. जिसमें कोलकाता ने 24 रनों से जीत शानदार जीत दर्ज की. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच में एमआई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे 24 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. वहीं कोलकाता ने 12 साल बाद मुंबई के घर में एतिहासिक जीत दर्ज की. वेंकटेश अय्यर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 24 रनों से हराया

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 56 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में सूर्या ने 6 चौके और दो छक्के लगाए. वहीं टिम डेविड ने 24 रन बनाए. केकेआर के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. मुंबई की पारी के 19वें ओवर में स्टार्क ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वहीं सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और वरुण चक्रवर्ती को दो-दो सफलता मिली.

मुंबई इंडियंस की पारी का स्कोरकार्ड (145/10, 18.5 ओवर)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
ईशान किशन 13 मिचेल स्टार्क 16-1
रमन धीर 11 वरुण चक्रवर्ती 38-2
रोहित शर्मा 11 सुनील नरेन 46-3
तिलक वर्मा 04 वरुण चक्रवर्ती 61-4
नेहाल वढ़ेरा 06 सुनील नरेन 70-5
हार्दिक पंड्या 01 आंद्रे रसेन 71-6
सूर्यकुमार यादव 56 आंद्रे रसेन 120-7
टिम डेविड 24 मिचेल स्टार्क 144-8
पीयूष चावला 00 मिचेल स्टार्क 144-9
गेराल्ड कोएत्जी 08 मिचेल स्टार्क 145-10
जसप्रीत बुमराह 01*

केकेआर ने बनाए 169 रन

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की पूरी टीम 19.5 ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई. वेंकटेश अय्यर ने 52 गेंदों पर सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान अय्यर ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे ने 42 रन बनाए. पांडे ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए. वेंकटेश और मनीष पांडे ने मिलकर छठे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की. जिसने केकेआर को मुश्किल स्थिति से उबारा. मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या ने दो विकेट चटकाए.

कोलकाता की पारी का स्कोरकार्ड (169/10, 19.5 ओवर्स)

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट पतन
फिल सॉल्ट 05 नुवान तुषारा 7-1
अंगकृष रघुवंशी 13 नुवान तुषारा 22-2
श्रेयस अय्यर 06 नुवान तुषारा 28-3
सुनील नरेन 08 हार्दिक पंड्या 43-4
रिंकू सिंह 09 पीयूष चावला 57-5
मनीष पांडे 42 हार्दिक पंड्या 141-6
आंद्रे रसेल 07 रनआउट 153-7
रमनदीप सिंह 02 जसप्रीत बुमराह 155-8
मिचेल स्टार्क 00 जसप्रीत बुमराह 155-9
वेंकटेश अय्यर 70 जसप्रीत बुमराह 169-10
वैभव अरोड़ा 00*

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

कोलकाता नाइट राइडर्स- श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.

इम्पैक्ट प्लेयर- अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, एस रदरफॉर्ट, चेतन सकारिया.

मुंबई इंडियंस- हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, नमन धीर, जेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, नुवान थुषारा, जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH Vs RR Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीता, राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

क्यूबा को धमका रहा था US..! भारत ने ले लिया ऐसा स्टैंड; सनक जाएगा ट्रंप का माथा

Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…

11 minutes ago

सात भाइयों की लाडली वीरवती की वह कथा, जिसके बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत

Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…

1 hour ago

Gold Silver Price: करवा चौथ पर सोने की कीमतों में उछाल, चांदी में नरमी बरकार; जानें आज के ताजा दाम

करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…

1 hour ago

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

2 hours ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

2 hours ago