Urdu Conclave 2026

IPL 2026 Purple Cap: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास! 2020 के बाद फिर जीती पर्पल कैप, खास क्लब में हुए शामिल

IPL 2026 Purple Cap: गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट अपने नाम किए और पर्पल कैप जीत ली.

Kagiso Rabada IPL 2026

Kagiso Rabada IPL 2026 Purple Cap Winner

IPL 2026 Purple Cap Winner: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ RCB ने इतिहास रच दिया.

हालांकि, फाइनल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पर्पल कैप को लेकर भी देखने को मिली, जिसे गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने अपने नाम किया. रबाडा ने आईपीएल के 19वें सीजन में घातक गेंदबाजी करते हुए 29 विकेट झटके और पूरे टूर्नामेंट में अपनी क्लास का शानदार प्रदर्शन किया (IPL 2026 Purple Cap winner).

कैसा रहा कगिसो रबाडा का IPL 2026 का सफर?

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप अपने नाम की. पूरे सीजन में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और टीम के सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे.

रबाडा ने आईपीएल 2026 में कुल 29 विकेट अपने नाम किए और पूरे टूर्नामेंट में लगातार विकेट चटकाते रहे. उन्होंने पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी अहम सफलताएं दिलाईं, जिससे गुजरात टाइटंस कई मैचों में मजबूत स्थिति में पहुंची. सीजन के दौरान रबाडा ने कई मुकाबलों में 2 से 4 विकेट तक के स्पेल डाले, जिससे उनकी मैच जिताऊ क्षमता साफ नजर आई। उनकी सटीक लाइन-लेंथ और तेज गति ने उन्हें इस सीजन का सबसे प्रभावशाली गेंदबाज बना दिया.

पर्पल कैप की रेस में कौन-कौन रहा आगे?

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की दौड़ आखिर तक रोमांचक रही. गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने फाइनल में एक विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम कर ली. रबाडा ने सीजन में कुल 29 विकेट हासिल किए और शीर्ष स्थान पर रहे.

दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार रहे, जिन्होंने 16 मैचों में 28 विकेट लिए. वहीं RR के जोफ्रा आर्चर ने 25 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे. चौथे पायदान पर CSK के अंशुल कंबोज का नाम रहा, जिन्होंने 14 मैचों में 21 विकेट झटके. वहीं SRH के ईशान मलिंगा 20 विकेट के साथ टॉप-5 गेंदबाजों की सूची में शामिल रहे.

पर्पल कैप टॉप-5 गेंदबाज (IPL 2026 Purple Cap Race)

  1. कगिसो रबाडा (GT)- 30 विकेट
  2. भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 28 विकेट
  3. जोफ्रा आर्चर (RR)- 25 विकेट
  4. अंशुल कंबोज (CSK)- 21 विकेट
  5. ईशान मलिंगा (SRH)- 20 विकेट

ये भी पढ़ें: GT vs RCB Final: फाइनल मैच देखने पहुंचे ऑरेंज कैप होल्डर वैभव सूर्यवंशी! गिल या कोहली…किसे कर रहे सपोर्ट?


2008 से 2026 तक पर्पल कैप विजेता

आईपीएल के पहले सीजन 2008 में पर्पल कैप का खिताब सोहेल तनवीर ने जीता था. इसके बाद 2009 में आरपी सिंह, 2010 में प्रज्ञान ओझा, 2011 में लसिथ मलिंगा और 2012 में मोर्नी मोर्कल ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर यह सम्मान हासिल किया.

2013 में ड्वेन ब्रावो पर्पल कैप के मालिक बने, जबकि 2014 में मोहित शर्मा ने यह उपलब्धि अपने नाम की. 2015 में ब्रावो ने दूसरी बार सबसे ज्यादा विकेट लेकर इतिहास रचा. 2016 और 2017 लगातार दो सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप जीती. इसके बाद 2018 में एंड्यू टाई, 2019 में इमरान ताहिर और 2020 में कगिसो रबाडा शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

2021 में हर्षल पटेल, 2022 में युजवेंद्र चहल, 2023 में मोहम्मद शमी, 2024 में हर्षल पटेल और 2025 में प्रसिद्ध कृष्ण ने यह सम्मान हासिल किया. वहीं, IPL 2026 में कगिसो रबाडा ने दूसरी बार पर्पल कैप जीतकर अपना नाम विजेताओं की खास सूची में दर्ज कराया. अब तक केवल तीन गेंदबाज,ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने दो-दो बार पर्पल कैप जीतने में सफल रहे हैं. 2026 में दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल कर कगिसो रबाडा भी इस प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read