Bharat Express DD Free Dish

CSK को मिला जडेजा का रिप्लेसमेंट? RCB, SRH, DC के लिए ये अनकैप्ड खिलाड़ी बन सकते हैं गेमचेंजर

IPL 2026 में कई अनकैप्ड खिलाड़ी करोड़ों में बिके हैं और वे अपने प्रदर्शन से मैच का रूख बदल सकते हैं. आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी जो गेमचेंजर साबित होंगे.

IPL 2026

IPL 2026 uncapped players

IPL 2026 uncapped players: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत को सिर्फ 1 दिन बाकी है. शनिवार (28 मार्च) को बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेला जाएगा. यह मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा. लेकिन इससे पहले, 19वें सीजन में अनकैप्ड खिलाड़ियों की चर्चा तेज हो गई है. ये खिलाड़ी अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल चुके हैं, फिर भी फ्रेंचाइजी ने इन पर भरोसा जताया है और भारी रकम में इन्हें खरीदा है. आइए जानते हैं कि ये अनकैप्ड खिलाड़ी इस आईपीएल में कितना प्रभाव डाल सकते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स के अनकैप्ड प्लेयर

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी (Aqib Nabi) ने पिछले दो रणजी सीजन में 104 विकेट लिए. रणजी ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 12.56 की औसत से 60 विकेट लेकर टीम को खिताब जिताया. टी20 में भी उन्होंने 34 मैचों में 43 विकेट लिए. दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने उन्हें 8.40 करोड़ में खरीदा है. अपनी स्विंग और कंट्रोल से वह आईपीएल में खतरनाक साबित हो सकते हैं.

Auqib Nabi DC

CSK का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

कार्तिक शर्मा (Kartik Sharma) घरेलू क्रिकेट में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और छक्कों की बारिश के लिए पहचाने जाने वाले कार्तिक शर्मा आईपीएल 2026 में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो उनकी क्षमता और टीम के लिए महत्व को दर्शाता है.

टी20 क्रिकेट में कार्तिक का स्ट्राइक रेट 162.92 है, जो उन्हें खासकर ‘फिनिशर’ की भूमिका के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में उनकी पावर हिटिंग ने दर्शकों और टीम मैनेजमेंट दोनों का ध्यान खींचा है. अगर उन्हें मौका मिलता है, तो कार्तिक शर्मा ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए मैच बदल देने वाले प्रदर्शन कर सकते हैं.

Kartik Sharma CSK

SRH के रविचंद्रन

स्मरण रविचंद्रन (Smaran Ravichandran) ने अभी आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं खेला है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपनी टीम में बनाए रखा, जो उनके हुनर पर भरोसे को दिखाता है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 73.04 की औसत से 1534 रन जुटाए हैं, जबकि टी20 में उनका स्ट्राइक रेट 162.45 तक है. सैयद मुश्ता अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 319 रन बनाकर दिखा दिया कि वह बड़े मैचों में भी दम दिखा सकते हैं.

Smaran Ravichandran SRH

CSK को मिला रवींद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट?

20 साल के युवा खिलाड़ी प्रशांत वीर (Prashant Veer) को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. उन्हें भविष्य का रवींद्र जडेजा माना जा रहा है. पिछले यूपी टी20 लीग सीजन में प्रशांत ने 320 रन बनाए और 8 विकेट भी लिए, जो उनके ऑलराउंडर टैलेंट को साफ दिखाता है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 169+ स्ट्राइक रेट के साथ 9 विकेट लिए और टीम के लिए बेहद उपयोगी साबित हुए. अगर उन्हें मौके मिले, तो यह तेज और प्रभावशाली खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकता है.

Prashant Veer CSK


ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को ICC से मिला क्रिकेट में ‘तबाही’ का लाइसेंस! 15 के होते ही क्या खुल गया टीम इंडिया का दरवाजा?


RSB को मिला डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव (Mangesh Yadav) की कहानी मेहनत और समर्पण की मिसाल है. सिर्फ 2 टी20 मैच खेलने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 5.20 करोड़ में खरीदा. 140 किमी/घंटा की रफ्तार, स्किडी गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में दबाव संभालने की क्षमता उनकी बड़ी खासियत है. मध्य प्रदेश T20 लीग में 14 विकेट लेकर उन्होंने अपनी क्षमता सबके सामने रख दी. इसके अलावा मंगेश के पास लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की कला भी है, जो उन्हें एक प्रभावशाली खिलाड़ी बनाती है.

Mangesh Yadav SRH

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read