KKR vs PBKS toss update
KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस अपने नाम करने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि टीम में इस मुकाबले के लिए दो बदलाव किए गए हैं. पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हुए वरुण चक्रवर्ती इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, जबकि सुनील नरेन को भी बिमारी के चलते बाहर रखा गया है. उनकी जगह रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है. दूसरी ओर, पंजाब की टीम बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है.
KKR के लिए बड़ी चुनौती
कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को हराकर अंक हासिल करना आसान नहीं होगा. टूर्नामेंट की शुरुआत केकेआर के लिए निराशाजनक रही है, क्योंकि टीम अपने पहले दोनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में निचले पायदान पर बनी हुई है.
अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता अब जीत की तलाश में उतरेगी, लेकिन सामने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली पंजाब टीम है, जो शानदार फॉर्म में चल रही है. पंजाब किंग्स अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है और बेहतर स्थिति में है. ऐसे में केकेआर के लिए यह मुकाबला कड़ी परीक्षा साबित हो सकता है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (KKR vs PBKS Head-to-Head Record)
कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL इतिहास में अब तक 35 मैच खेले गए हैं. इनमें केकेआर ने 21 और पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (KKR vs PBKS Playing 11)
पंजाब किंग्स (PBKS Playing 11): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
ये भी पढ़ें: KKR vs PBKS: मैच से पहले संकट में कोलकाता, कप्तान-कोच के फैसलों पर सवाल? केकेआर की बढ़ी टेंशन!
केकेआर (KKR Playing 11): फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
