Bharat Express DD Free Dish

रोहित शर्मा की वापसी पर आया फाइनल अपडेट! नेट्स पर ‘हिटमैन’ का रौद्र रूप देख गुजरात टाइटंस के उड़े होश; क्या शतकवीर डिकॉक का कटेगा पत्ता?

आईपीएल 2026 में Mumbai Indians vs Gujarat Titans मुकाबले से पहले Rohit Sharma की फिटनेस पर सस्पेंस बना हुआ है. नेट्स में अभ्यास करते दिखे रोहित की वापसी संभव है, लेकिन अंतिम फैसला टॉस के समय होगा…

Rohit Sharma Playing is Today or not: आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले (GT vs MI ) में आज शाम मुंबई इंडियंस (MI) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होना है. लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा आज मैदान पर उतरेंगे? हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से पिछला मैच मिस करने वाले रोहित को लेकर सस्पेंस बरकरार है, हालांकि अहमदाबाद के नेट्स से आई तस्वीरों ने मुंबई के प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

अहमदाबाद के नेट्स पर पसीना बहाते दिखे ‘हिटमैन’

रोहित शर्मा की इंजरी पर मुंबई इंडियंस ने जो ताजा अपडेट दिया है, वह सकारात्मक नजर आ रहा है. रोहित को अहमदाबाद में टीम के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास करते देखा गया है. हेड कोच माहेला जयवर्धने और मेडिकल टीम लगातार उनकी फिटनेस पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उनके खेलने पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है. टॉस के समय ही यह साफ हो पाएगा कि रोहित की फिटनेस मैच की चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं.

डिकॉक का धमाका और मुंबई की मुश्किल

पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में जब रोहित बाहर हुए, तो उनकी जगह क्विंटन डिकॉक को मौका मिला. डिकॉक ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका और शानदार 112 रनों की शतकीय पारी खेल डाली. भले ही मुंबई वह मैच हार गई लेकिन डिकॉक के इस फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट के सामने ‘सिरदर्द’ पैदा कर दिया है. अगर रोहित आज फिट होकर लौटते हैं, तो कप्तान और कोच के लिए शतकवीर डिकॉक को बाहर बिठाना लगभग नामुमकिन होगा.

वापसी हुई तो कौन होगा टीम से बाहर?(GT vs MI )

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन में वापसी करते हैं, तो रयान रिकल्टन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में रोहित और डिकॉक की खतरनाक जोड़ी ओपनिंग करती नजर आ सकती है. मुंबई की टीम इस सीजन में संघर्ष कर रही है और गुजरात जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसे अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी की सख्त जरूरत है. रोहित का अनुभव और डिकॉक का मौजूदा फॉर्म मुंबई को जीत की पटरी पर वापस ला सकता है.

यह भी पढ़ें: मुल्लांपुर में रनों का तूफान! प्रियांश और कोनोली की आतिशबाजी से पंजाब किंग्स ने खड़ा किया 254 का स्कोर

गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी चुनौती

दूसरी ओर, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस भी इस मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर रोहित खेलते हैं, तो गुजरात के गेंदबाजों के लिए रणनीति पूरी तरह बदल जाएगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर रोहित का रिकॉर्ड शानदार रहा है, ऐसे में यह मुकाबला कांटे का होने की उम्मीद है. फिलहाल, पूरी दुनिया की नजरें शाम 7 बजे होने वाले टॉस पर टिकी हैं, जहाँ रोहित की किस्मत और मुंबई की रणनीति का फैसला होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read