आईपीएल

KL राहुल को फटकारने वाले गोयनका पर जमकर बरसे शमी, कहा- ‘यह शर्मनाक है, बात करने का भी तरीका होता है’

New Delhi:  तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल पर सार्वजनिक रूप से भड़ास निकालने वाले संजीव गोयनका पर बरसते हुए कहा है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की हार के बाद टीवी कैमरे पर उसके मालिक की इस तरह की प्रतिक्रिया के लिये खेलों में कोई जगह नहीं है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की 10 विकेट से हार के बाद राहुल पर बरसते हुए गोयनका की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. शमी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. वह इस मामले पर प्रतिक्रिया देने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं.

संजीव गोयनका पर भड़के शमी

मोहम्मद शमी ने कहा कि ‘‘करोड़ों लोग आपको देख रहे हैं और आपसे सीख रहे हैं. अगर कैमरे के सामने ये चीजें होती है और स्क्रीन पर ऐसी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है तो यह शर्मनाक है.’’ उन्होंने आगे कहा कि,‘‘आपका एक दायरा होना चाहिये बात करने का, ये मैसेज बहुत गलत जाता है.’’ टीवी कमेंटेटर ग्रीम स्मिथ और स्कॉट स्टायरिस ने भी कहा था कि ऐसी बातें निजी तौर पर होनी चाहिये, कैमरे के सामने नहीं.

खिलाड़ियों का भी सम्मान है, ये ध्यान रखना चाहिए

शमी ने कहा,‘‘ यह ध्यान रखना चाहिये कि खिलाड़ियों का सम्मान है और आप भी बतौर मालिक सम्मानित व्यक्ति हैं. ऐसा नहीं है कि आप अचानक बात कर रहे हैं. अगर ऐसा करना ही था तो कई तरीके हैं. आप ड्रेसिंग रूम या टीम होटल में ऐसा कर सकते थे. मैदान पर करना जरूरी नहीं था. ऐसी प्रतिक्रिया दे के कोई लाल किले पे झंडा तो नहीं गाड़ दिया आपने.’’

चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल रहे हैं शमी

चोट के कारण आईपीएल का यह सत्र नहीं खेल रहे शमी ने कहा,‘‘वह कप्तान है, कोई आम खिलाड़ी नहीं. यह टीम का खेल है. अगर रणनीति सफल नहीं रही तो यह कोई बड़ी बात नहीं है. खेल में कुछ भी हो सकता है. अच्छे और बुरे दिन आते हैं और हर खिलाड़ी का सम्मान होता है. यह बात करने का कोई तरीका नहीं है.’’ उन्होंने कहा,‘‘खेल में कई बार तनाव के पल आते हैं और खिलाड़ी भी एक दूसरे से लड़ जाते हैं. क्रिकेट ही नहीं, हर खेल में ऐसा होता है. एक खिलाड़ी का दूसरे खिलाड़ी से बात करना अलग है लेकिन बाहर से किसी का इस तरह खिलाड़ी से बात करना अलग है. खेलों में इस तरह की प्रतिक्रिया के लिये कोई जगह नहीं है.’’

ये भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद से शर्मनाक हार के बाद केएल राहुल से लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक की क्या बातचीत हुई? वीडियो देख क्रिकेट फैंस भड़के

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

15 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

17 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

34 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

46 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago