आईपीएल

Virat vs Gambhir: कोहली की हार के बाद फिर उठा पुराना विवाद, गंभीर और नवीन ने घुमाया फैंस का माथा

Virat Kohli vs Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच हुए बवाल को करीब-करीब एक हफ्ता होने को है. मगर मामला ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है. इस जंग में बार-बार चिंगांरी का काम ये अफगानी खिलाड़ी कर रहा है जो इस सारे फसाद की जड़ है. जी, हां हम बात कर रहे हैं नवीन उल हक की जिसकी हर एक गलती को सपोर्ट कर रहे हैं गौतम गंभीर. हालांकि, ये अफगानी खिलाड़ी बड़ी ही चलाकी से बार-बार विराट कोहली पर कटाक्ष कर रहा है मगर उनका नाम नहीं ले रहा.

गंभीर और नवीन ने मिलकर फिर घुमाया माथा

दरअसल, अब नवीन उल ने गौतम गंभीर के साथ अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके साथ 2 लाइन का कैप्शन भी लिखा. इस कैप्शन में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जो विराट कोहली और उनके फैंस को गुस्सा दिलाने के लिए काफी है.

इतना ही नहीं कैप्शन के साथ उन्होंने GOAT और सिर चकराने वाले 2 इमोजी भी लगाए. इतना ही नहीं गंभीर ने भी उनकी पोस्ट पर तेजी से जवाब दिया और ये सब उस समय हुआ, जब दूसरी तरफ दिल्ली में विराट कोहलीऔर उनकी टीम को दिल्ली कैपिटल्स ने 7 विकेट से लगभग हरा ही दिया था.

ये भी पढ़ें: RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स की दबंगई, फिल सॉल्ट की विस्फोटक पारी, बैंगलोर के खिलाफ दर्ज की बड़ी जीत

नवीन और गंभीर की बातचीत, फैंस ने किया ट्रोल

नवीन ने लिखा कि लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप चाहते हैं कि आपके साथ हो. लोगों से उसी तरह से बात करें, जैसे आप GOAT के बात करना चाहते हैं. उनके इस पोस्ट पर गंभीर ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि जैसे हो वैसे रहो. कभी मत बदलो.

हालांकि उन्होंने कोहली के नाम का उल्लेख नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत अनुमान लगा लिया कि यह कैप्शन विराट के लिए है. वहीं नवीन की पोस्ट पर गंभीर ने एक ऐसा कमेंट पोस्ट किया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज ने लिखा, “जो तुम हो वही रहो !! ‘नेवर चेंज'”

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

31 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

32 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago