देश

“भगोड़े मेहुल चोकसी को ‘मिलीभगत’ के कारण भारत वापस नहीं लाया जा सका”, कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Jai Ram Ramesh: भगोड़े मेहुल चौकसी को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी पर हमला बोला है. पंजाब नेशनल बैंक से 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले मेहुल चोकसी (Mehul choksi) को पिछले साल एंटीगुआ और बारबुडा में गिरफ्तार किया गया था. मेहुल को अभी तक भारत वापस नहीं लाया जा सका है और वह एंटीगुआ और बारबुडा की जेल में बंद है. इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट कर मेहुल चोकसी को भारत नहीं लाने को लेकर सरकार की अक्षमता बताया है.

जयराम रमेश ने शनिवार 6 मई को केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को ‘अक्षमता’ के कारण भारत वापस नहीं लाया जा सका. “अक्षमता या मिलीभगत के अलावा, उनके पास अब तक उसे वापस नहीं लाने का कोई बहाना नहीं है,”

मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर सरकार पर कटाक्ष

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में लिखा “महोलभाई दिलचस्प जिंदगी जी रहे हैं. पहले इंटरपोल ने उन्हें राहत दी और अब ये. अक्षमता या मिलीभगत के अलावा उसे अब तक वापस न ला पाने का कोई बहाना नहीं है”. दरअसल, अपने ट्वीट के साथ जयराम रमेश ने एक मीडिया रिपोर्ट भी शेयर की है, जिसमें मेहुल चोकसी के बारे में लिखा गया है कि भगोड़े कारोबारी ने पहले दौर की अदालती लड़ाई जीत ली है, जिससे साबित होता है कि ब्रिटेन का एक ग्रुप जिसमें एक युवती भी शामिल थी. भारतीय खुफिया सेवा की एक साजिश उसे अपहरण करने और उसे अपने घर वापस ले जाने के लिए एक कैरेबियन विला में ले गई.

यह भी पढ़ें-  PAK को 370 और आतंकवाद पर जयशंकर ने दिखाया आइना, बोले- पाकिस्तान की साख उसके विदेशी मुद्रा भंडार से भी ज्यादा गिरी

एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर नहीं ले जाने का आदेश

एंटीगुआ और बारबुडा की उच्च न्यायालय ने माना है कि इस मामले में मेहुल चोकसी के पास एक ‘विवादास्पद’ मामला है. बता दें कि एंटीगुआ और बारबुडा की हाई कोर्ट ने 13,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के सिलसिले में भारत से फरार हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी को एंटीगुआ और बारबुडा से बाहर नहीं ले जाने का आदेश दिया था जिसकी वजह से वह अब तक भारत नहीं लाया जा सका है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago