Urdu Conclave 2026

IPL 2026: PBKS vs GT आज आमने-सामने, जानिए संभावित प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े

PBKS vs GT: IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा. जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड.

Punjab Kings vs Gujarat Titans playing XI

PBKS vs GT (AI Image)

PBKS vs GT: इंडियन प्रिमियर लीग (IPL 2026) 19 वें सीजन का चौथा मुकाबला आज (31 मार्च) को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. आज का मैच पिछले साल की ‘रनर-अप’ टीम पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच होगा. शाम 7:30 बजे से होने वाले मैच फैंस की नजरें टिकी हुई है. आईए जानते हैं कि दोनों टीमों की आपसी भिड़ंत के आंकड़े में कौन है आगे और टॉस पहले जान लें संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है.

PBKS vs GT हेड-टूड-हेड (PBKS vs GT Head to Head)

श्रेयस अय्यर ने पिछले साल अपनी शानदार कप्तानी से पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था. इस बार उनका लक्ष्य टीम को आईपीएल का खिताब दिलाकर 19 साल का लंबा इंतजार खत्म करना है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जीती थी और 2023 में भी फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसके बाद टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा.

2024 में हार्दिक पांड्या के जाने के बाद टीम की कप्तानी शुभमन गिल को दी गई, लेकिन पिछले दो सीजन में वह टीम को पहले जैसी लय में नहीं ला पाए हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें दोनों ने 3-3 मैच जीते हैं. पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीत हासिल की थी, जबकि 2024 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था.


ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ‘Flying Kiss’ वायरल, आखिर किस पर लुटाया प्यार? कैमरे के सामने की मासूमियत ने जीत लिया दिल


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (PBKS vs GT Playing 11)

पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 (PBKS Playing 11): श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कॉनली, मार्कस स्टॉयनिस, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read