Funny Jokes: हंसी जिंदगी का अनमोल तोहफा है. विशेषज्ञों का मानना है कि रोजाना हंसने-मुस्कुराने से हम कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं. इसीलिए हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ बेहद मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसी से लोटपोट कर देंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला!
1- भिखारी और राजकुमारी
भिखारी: भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा.
लड़की: मैं बाबा नहीं, बेटी हूं.
भिखारी: भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी.
लड़की: मेरा नाम पूजा है.
भिखारी: भगवान के नाम पे कुछ दे दे पूजा बेटी.
लड़की: मेरा पूरा नाम पूजा शर्मा है.
भिखारी: भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी पूजा शर्मा.
लड़की: घर में मुझे प्यार से राजकुमारी कहते हैं.
भिखारी: भगवान के नाम पे कुछ दे दे बेटी राजकुमारी पूजा शर्मा.
लड़की: हां, ये हुई ना बात! माफ करो बाबा, घर पे कोई नहीं है.
भिखारी बेहोश!
2- दुनिया का बेस्ट सिंगर
पति: दुनिया का सबसे बेहतरीन सिंगर कौन है?
पत्नी: तुम बताओ.
पति: मच्छर.
पत्नी: वो कैसे?
पति: उसका गाना पसंद हो या न हो, ताली तो सबको बजानी पड़ती है!
3- पत्नी की लात
पत्नी ने अचानक पति को जोर से लात मारी!
पति: अरे, मारा क्यों?
पत्नी: जी, मच्छर था. मेरे जीते-जी कोई और आपका खून चूसे, ये मुझे बर्दाश्त नहीं!
4- पप्पू की पढ़ाई
अंकल: पप्पू, पढ़ाई कैसी चल रही है?
पप्पू: अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूबकर मर जाते हैं!
5- मच्छरों की पहचान
लड़की: क्या कर रहे हो?
लड़का: मच्छर मार रहा हूं.
लड़की: कितने मारे?
लड़का: पांच. तीन फीमेल, दो मेल.
लड़की: कैसे पता चला मेल-फीमेल?
लड़का: तीन आईने पर बैठे थे, दो बियर के पास!
6- शॉपिंग का बहाना
पत्नी: मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही.
पति: ओह, मैं तो तुम्हारे साथ शॉपिंग जाने की सोच रहा था!
पत्नी: जानू, मैं तो मजाक कर रही थी!
पति: मैं भी मजाक कर रहा था, चल उठ, खाना बना!
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Viral Jokes: पप्पू और उसकी पहली मुलाकात ने मचाया हंसी का धमाल, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



