Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पांचवी शादी करने जा रहा था शफी,बच्चों और पत्नियों ने किया हंगामा  

पांचवी शादी करने जा रहा था शफी,बच्चों और पत्नियों ने किया हंगामा  

यूपी के सीतापुर से एक हैरान करने वाला वाकया सामने आया है ,जहां एक 55 वर्ष का शादीशुदा व्यक्ति पांचवी शादी करने जा रहा था।इससे पहले कि बात आगे बढ़ती उसके बच्चों और पत्नियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया ।जी हां हम बात कर रहें है 55 वर्षीय शफी अहमद की जब वह अपनी पांचवीं शादी करने पहुंचे तो विवाह स्थल पर उनके बच्चे और पत्निओं ने आकर जमकर हंगामा किया  और अहमद की पांचवीं शादी को उसके सात बच्चों और उनकी परिजनों ने रोक दिया।
हद तो तब हो गई जब अहमद के बच्चों ने दुल्हन के परिवार वालों को अपनी पहचान बताई, तो दोनो ओर से बहस छिड़ गई, जिसके बाद लात- घूंसे भी चलने लगे। मौके पर मौजुद लोगों ने दूल्हे की जमकर पिटाई कर दी,जिसके बाद दूल्हा मौके से तुरंत फरार हो गया।
कोतवाली थाने के निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि दूल्हे के बच्चों ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शफी अहमद के बच्चों ने कहा कि, उनके पिता ने उन्हें मासिक खर्च के लिए पैसे देना बंद कर दिया था और जब उन्हें उनकी पांचवीं शादी के बारे में पता चला तो वह हैरान रह गये ।इसके बाद उन्होंने कार्रवाई की मांग की ।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital