Bharat Express DD Free Dish

सोपोर में मारे गये आतंकियों की शिनाख्त,बड़े हमले का बनाया था प्लान

कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कमर टूटने लगी है।बुधवार को सुरक्षा बलों के साथत मुठभेड़ में जिन दो आतंकवादियों को मौत के घाट उतारा गया था,उनकी शिनाख्त हो गयी है..इन आतंकवादियों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से है

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट करके बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान सोपोर के मोहम्मद रफी और पुलवामा के कैसर अशरफ के रूप में की गई है। आतंकी रफी पर पहले दो बार पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मारे गये ये दोनों आतंकी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। दोनों सोपोर इलाके में नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक भी घायल हो गया और उसे श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read