Bharat Express DD Free Dish

5 दिन में महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, मां और बच्चों को देख डॉक्टर भी हुए हैरान

Amina child delivery case: अमीना ने मुरादाबाद के महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) अस्पताल में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया. बता दें कि उन्होंने 9 मई से 14 मई के बीच दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया।

अमीना ने पांच दिन में चार बच्चोंं को दिया जन्म

अमीना ने पांच दिन में चार बच्चोंं को दिया जन्म

Amina child delivery case:  उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली क्षेत्र की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. दरअसल अमीना ने मुरादाबाद के महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) अस्पताल में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया. बता दें कि उन्होंने 9 मई से 14 मई के बीच दो बेटों और दो बेटियों को जन्म दिया, अमीना की डिलीवरी किसी ऑपरेशन से नहीं बल्कि सामान्य तरह (नॉर्मल डिलीवरी) के जरिए हुई है. आमतौर पर जुड़वां बच्चें क्या सिंगल बच्चे में भी डॉक्टर सिजेरियन ऑपरेशन की सलाह दे देते है. गर्भ में चार बच्चे होने की वजह से डॉक्टरों ने शुरुआत में  अमीना को फीटल रिडक्शन की सलाह दी थी, लेकिन परिवार ने फीटल रिडक्शन के लिए साफ मना कर दिया था. परिवार के इंकार के बाद डॉक्टरों की टीम ने अमीना की नॉर्मल डिलीवरी कराई. अमीना और बच्चें दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

9 मई को पहला बेटा, 14 मई को एक बेटा और दो बेटियों को दिया जन्म

अमीना की डिलीवरी किसी चमत्कार से कम नहीं है. जानकारी के अनुसार अमीना को 8 मई को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद 9 मई को उनके पहले बेटे को जन्म हुआ, जिसका वजन 710 ग्राम था. इसके बाद डॉक्टरों ने अमीना और बच्चे की स्थिति को समझते हुए बाकी बच्चों की डिलीवरी रोक दी क्योंकि प्रेग्नेंसी साढ़े छह से सात महीने की थी. लेकिन बेटे के जन्म के पांच दिन बाद 14 मई को अमीना को दोबारा दर्द हुआ और उन्होंने अस्पताल में एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया.

यह भी पढ़ें: कौन कर रहा था तमंचे पर डांस? सुपौल के वीडियो ने मचाया बवाल, जांच में जुटी पुलिस

परिवार ने डॉक्टर्स की पूरी टीम का आभार जताया

डॉक्टर्स ने बताया कि अमीना को प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर और लीवर से जुड़ी गंभीर समस्याएं भी थीं. सबसे अनोखी बात यह रही कि चारों बच्चे गर्भाशय के अंदर अलग-अलग सेपरेट सैक में पल रहे थे और सभी बच्चें स्वस्थ और सुरक्षित थे. डॉ. शुभ्रा अग्रवाल, डॉ. रोली, डॉ. पूर्ति, और डॉ. मोनिका की विशेषज्ञ टीम ने इस अत्यंत जोखिम भरे मामले में पल-पल की निगरानी रखी और बिना किसी ऑपरेशन के चारों बच्चों का सुरक्षित प्रसव कराया. अमीना के परिवार ने डॉक्टर की पूरी टीम का दिल से आभार जताया.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read