Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा Goldie Brar टेररिस्ट घोषित, बब्बर खालसा से निकला कनेक्शन

गोल्डी बराड़ के नाम से मशहूर सतिंदरजीत सिंह 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा भाग गया था. वह वहां से हत्या और जबरन वसूली सहित अपनी आपराधिक गतिविधियां चला रहा है. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है.

गोल्डी बराड़

गोल्डी बराड़

Goldy Brar News: गृह मंत्रालय ने कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है. बराड़ ने रैप स्टार सिद्धू मूसेवाला की दुस्साहसिक हत्या की जिम्मेदारी ली थी. जून में, पंजाब पुलिस द्वारा सीबीआई के माध्यम से इंटरपोल को एक अनुरोध भेजे जाने के बाद इंटरपोल ने गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड-कॉर्नर नोटिस जारी किया था.

2017  में कनाडा भाग गया था बराड़

गोल्डी बराड़ के नाम से मशहूर सतिंदरजीत सिंह 2017 में छात्र वीजा पर कनाडा भाग गया था. वह वहां से हत्या और जबरन वसूली सहित अपनी आपराधिक गतिविधियां चला रहा है. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी है. एक आधिकारिक अधिसूचना में, केंद्र सरकार ने कहा कि 11.04.1994 को जन्मे शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के बेटे सतविंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड़, जो वर्तमान में कनाडा के ब्रैम्पटन में रहता हैं, खालिस्तान समर्थक आतंकवादी समूह बब्बर खालसा से जुड़ा हुआ है. इसमें कहा गया है कि एक सीमा पार एजेंसी द्वारा समर्थित बराड़ कई हत्याओं में शामिल रहा है. कट्टरपंथी विचारधारा का दावा करने वाले बराड़ को धमकी भरे कॉल करने, फिरौती मांगने और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर हत्याओं के दावों को पोस्ट करने के लिए जाना जाता है.

यह भी पढ़ें: मारा गया आतंकी मसूद अज़हर! सोशल मीडिया पर ब्लास्ट का वीडियो वायरल, नेटिजन्स दे रहे गजब प्रतिक्रिया

हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है बराड़

केंद्र सरकार ने कहा कि गोल्डी बराड़ सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी और अपनी हिंसक गतिविधियों में शामिल रहा है. इसमें कहा गया है कि बराड़ ‘तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल को खड़ा करना, टारगेट किलिंग और अन्य राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों सहित नापाक मंसूबों के जरिए पंजाब की शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रच रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital