Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की सांसे थमी,कार में पड़ा दिल का दौरा

बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की सांसे थमी,कार में पड़ा दिल का दौरा

बीजेपी विधायक अरविंद गिरी की सांसे थमी,कार में पड़ा दिल का दौरा

लखनऊ – लखीमपुर खीरी जिले के बीजेपी विधायक अरविंद गिरि का मंगलवार को निधन हो गया। ये घटना तब हुई जब वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे।कार में सफर करते समय विधायक अरविंद गिरि को सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। उन्होंने ड्राइवर को अपनी खराब तबीयत के बारे में बताया। ड्राइवर ने तत्काल किसी को फोन कर जानकारी दी। अरविंद गिरि को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी सांस थम चुकी थी।

अभी एक दिन पहले ही गोला की छोटी काशी का कॉरिडोर बनने को लेकर विधायक अरविंद गिरि बहुत उत्साहित दिख रहे थे। बताया जाता है कि वह छोटी काशी के कॉरिडोर के सिलसिले में ही लखनऊ जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही विधायक की जिंदगी का सफर हमेशा के लिए खत्म हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शोक व्यक्त किया है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि के निधन पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक गिरि जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम् शांति!”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, जनपद लखीमपुर खीरी स्थित गोला विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक अरविंद गिरि जी का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतृप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

–आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital