Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो 9 सितंबर से सेंट्रल विस्टा के लिए बस सर्विस शुरू करेगी

दिल्ली मेट्रो 9 सितंबर से सेंट्रल विस्टा के लिए बस सर्विस शुरू करेगी

दिल्ली मेट्रो 9 सितंबर से सेंट्रल विस्टा के लिए बस सर्विस शुरू करेगी

नई दिल्ली – दिल्ली मेट्रो ने ऐलान किया है कि सेंट्रल विस्टा के उद्घाटन के बाद 9 सितंबर से इंडिया गेट/सेंट्रल विस्टा जाने वालों के लिए बस सेवा का संचालन करेगी. पर्यटक भैरों रोड से बसों में सवार हो सकते हैं. इलेक्ट्रिक बसें भैरो रोड से आगंतुकों के लिए बस सेवा प्रदान करेगी। गुरुवार को डीएमआरसी ने कहा कि  हालांकि  यह सुविधा शुरू में एक सप्ताह के लिए उपलब्ध होगी.

डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा, “उद्घाटन के बाद यात्रियों के लिए डीएमआरसी इस मार्ग पर छह बसों का संचालन करेगी। शाम पांच बजे से यात्रियों के लिए बसें उपलब्ध रहेंगी और अंतिम पिकअप रात 9 बजे उपलब्ध होगा। डीएमआरसी इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को भैरों रोड से ले जाएंगी और उन्हें नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागोन के गेट नंबर 1 पर छोड़ देंगी.

डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “तैनात इलेक्ट्रिक बसें भैरों रोड से यात्रियों को ले जाएंगी और नेशनल स्टेडियम सी हेक्सागोन के गेट नंबर 1 पर उतरेंगी जहां से इंडिया गेट या सेंट्रल विस्टा तक पैदल पहुंचा जा सकता है। यह सुविधा शुरू में एक सप्ताह के लिए उपलब्ध होगी.”

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital