Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भले ही पैरों में छाले हैं,लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं-राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

तिरुवनंतपुरम।कुछ विवादों के साथ साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के सौ किलोमीटर पूरे हो गए हैं । तीन दिन पहले यह यात्रा तमिलनाडु से निकल कर केरल पहुंची थी। केरल में मंगलवार को तीसरे दिन की यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों का जोश देखने को मिला।तमाम रास्ते जाम हो गये ,लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आईं.बारिश भी हो रही थी लेकिन लोग छाता ताने चलते देखे गये। खुद राहुल गांधी बिना छतरी के पदयात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे भारत जोड़ने निकले हैं।हालांकि बीजेपी ने साफ कहा है कि कांग्रेस की ये भारत जोड़ो नहीं बल्कि भारत तोड़ो यात्रा है.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि यात्रा में शामिल लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं लेकिन अभियान जारी रहेगा। मंगलवार को राहुल गांधी और उनके साथ चल रहे पदयात्रियों का अभिवादन करने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम खड़ा दिखा। बारिश के दौरान राहुल सहित कांग्रेस के नेता बिना छतरी के सड़क पर पदयात्रा कर रहे थे। फेसबुक पर एक पोस्ट में राहुल ने हिंदी की एक कविता की पंक्तियों का जिक्र करते हुए लिखा- भले ही पैरों में छाले हैं, लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं, हम नहीं रुकने वाले हैं।

दूसरे चरण की यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू हुई और शाम को कल्लम्बलम जंक्शन पर समाप्त हुई। सोमवार शाम को यात्रा समाप्त होने तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी थी। इससे पहले सोमवार को कझाकूटम में राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन इससे देश के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे रोजगार पैदा नहीं हो सकते।

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital