Categories: नवीनतम

IND vs PAK: ‘भाई सबके घर में टीम है न अच्छे’ पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ये क्या बोले सूर्यकुमार यादव

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान मैच 14 अक्टूबर दिन शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर टीम इंडिया और पाकिस्तान दोनों ही तैयारियों में जुटे हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में आज तक 7 मैचों में भारत से पाकिस्तान सामने आए हैं, जिसमें भारत को जीत मिली है जबकि पाकिस्तान को कभी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है. इस दौरान जब भी पाकिस्तान मैच हारा, तो वहां खूब टीवी टूटने की खबरें आईं. वहीं अब मैच से पहले भी टीवी का जिक्र हो रहा है और अबकी बार तो टीम इंडिया के ही प्लेयर सूर्य कुमार यादव ने टीवी को लेकर बयान दिया है.

खास बात यह है कि यह बयान किसी की जीत या हार को लेकर नहीं है बल्कि मैच के टिकट फ्री में मांगने वालों को लेकर हैं. क्रिकेटर्स को लगातार वर्ल्ड कप के मैचों के टिकटों के लिए फोन पहुंच रहे हैं, जो उनके लिए परेशानी का सबब हैं. ऐसी ही एक परेशानी सूर्यकुमार यादव ने शेयर की है.

यह भी पढ़ें-BAN vs NZ: बांग्लादेश की मशक्कतों पर फिरा पानी, न्यूजीलैंड ने 42 ओवर में चेज किया 247 का लक्ष्य

सूर्या ने बताया टीवी का कनेक्शन

दरअसल, मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव ने मैच के टिकट मांगने वाले लोगों के लिए एक इस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है. सूर्या ने लिखा,”भाई लोग घर पे अच्छे अच्छे TV हैं सबके, एन्जॉय करो और AC में बैठ के मैच देखो. प्लीज अब और टिकट मत मांगो.” बता दें कि कुछ दिनों पहले ही टीम इंडिया के किंग कोहली ने भी ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की थी, जिस पर फनी रिएक्शंस आ रहे थे, कुछ ऐसा ही अब सूर्या के साथ भी हो रहा है.

यह भी पढ़ें-IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान के 5 सबसे घातक गेंदबाज, बड़े-बेड़े बल्लेबाज टेक देते थे घुटने, देखिए टॉप पर कौन

स्टेडियम में होगा रंगारंग कार्यक्रम

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार दोपहर दो बजे शुरू  होगा. खास बात यह भी है कि इस मुकाबले में बॉलीवुड का भी तड़का देखने को मिलेगा. बीसीसीआई ने इस मैच को और यादगार बनाने के लिए खास प्लान बनाया है. मैच से पहले म्यूजिक सेरेमनी आयोजित की जाएगी. सुखविंदर सिंह, अरिजीत सिंह और शंकर महादेवन अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे. वहीं अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से लेकर रजनीकांत तक इस मैच में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

5 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

15 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

16 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

25 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

36 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

37 minutes ago