देश

SC-ST कर्मियों को कोटे के अंदर कोटा… 17% पद रिजर्व रखकर देंगे प्रमोशन, Bihar सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में लिए बड़े फैसले

SC ST Bihar reservation: मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में अपने 8 एजेंडों पर मुहर लगाई है. कैबिनेट बैठक के बाद यह बात सामने आई कि दशहरे से पहले-पहले सरकारी सेवकों को पदोन्नति का गिफ्ट मिलेगा. बैठक में ये भी सरकारी सेवकों में से योग्य कर्मियों को कार्यकारी प्रभार दिया जाएगा. बिहार कैबिनेट के सचिव एस सिद्धार्थ ने इसकी पुष्टी की है.

बिहार सरकार ने SC-ST कर्मियों को मिलेगा कोटे के अंदर कोटा देने का वायदा किया, जिसके मुताबिक 17% पद रिजर्व रहेंगे. साथ ही कैबिनेट बैठक में किसानों की धान खरीदी, वित्तीय वर्ष 2023-24 में रबी फसल के लिए कुल 8 हजार करोड़ अधिप्राप्ति से जुड़े संस्थाओं को ऋण उपलब्ध कराने पर मुहर लगाई गई है. बताया जा रहा है कि बिहार सरकार ने उग्रवाद प्रभावित जिलों को 37 करोड़ 83 लाख रुपए दिए हैं. यह विशेष आधारभूत संरचना योजना वर्ष 2022-26 के तहत जारी की गई है.

जातिगत जनगणना के आंकडे़ जारी किए, फिर लिया फैसला

गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने हाल ही में राज्य में कराई गई जातिगत जनगणना के आकंड़ें जारी किए थे. उन आंकड़ों से ये सामने आया था कि बिहार में 36% लोग अत्यंत पिछड़ा, 27% पिछड़ा वर्ग, 19% से थोड़ी ज्यादा अनुसूचित जाति और 1.68% अनुसूचित जनजाति के लोग हैं. बिहार सरकार ने राज्य में जातिगत जनसंख्या 13 करोड़ से ज्यादा बताई है. बताया जा रहा है कि जाति आधारित गणना में राज्‍य की कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है.

राज्‍य सरकार ने कैबिनेट बैठक में इन फैसलों पर लगाई मुहर-

– IGIMS पटना के आई डिपार्टमेंट में कुल 149 पोस्ट क्रिएट किए गए हैं. पद सृजन किया जाएगा.

– बिहार के सभी सरकारी डेंटल हॉस्पिटल में एक समान एडमिशन फीस किए जाने पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है.

– बिहार में स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन और अन्य शुल्क एक समान किया गया है.

– प्रमोशन में SC ST कर्मियों को कोटे के अंदर कोटा दिया जाएगा. साल 2016 से सराकरी कर्मियों को प्रोन्नति बाधित है, SC ST के 17% पद रिजवर्ड रखकर प्रमोशन दिया जाएगा.

– SC वर्ग के कर्मियों को 16% और ST वर्ग के कर्मियों के लिए एक पर्सेंट को फ्रिज रखा जाएगा, सरकार के इस फैसले से बिहार के तकरीबन 5 लाख सरकारी सेवक को फायदा होगा.

-पुलिस और शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा. सुप्रीम कोर्ट में SC ST आरक्षण का मामला चल रहा है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सामान्य प्रमोशन दिया जाएगा.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लक्ष्मी पूजन के दिन शेयर बाजार ने दिखाया रुखापन, 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़, सेंसेक्स-निफ्टी औंधे मुंह गिरे

Muhurat Trading 2026: दीवाली के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में 8 साल का रिकॉर्ड टूट…

22 minutes ago

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: सोमवती अमावस्या आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Panchang 9 November 2026: 9 नवंबर 2026 को सोमवती अमावस्या है. जानें अमावस्या…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे और किसे रहना होगा संभलकर? जानें ग्रहों की चाल का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र में गोचर करते हुए राहु के नक्षत्र के…

2 hours ago

गोवर्धन पूजा पर क्यों लगाया जाता है अन्नकूट का भोग? जानिए इसमें छिपे सेहत के अनोखे राज

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्ण को चढ़ाए जाने वाले अन्नकूट का धार्मिक महत्व के…

3 hours ago