Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंदिरा गांधी जयंतीः 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी केवल महिलाएं

इंदिरा गांधी जयंतीः 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चलेंगी केवल महिलाएं – पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ सिर्फ महिलाएं ही चलेंगी. पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. कांग्रेस की जन संपर्क पहल भारत जोड़ो यात्रा सात नवंबर को महाराष्ट्र पहुंची थी और राज्य के विभिन्न हिस्सों से गुजर रही है. नांदेड़ से महाराष्ट्र में प्रवेश करने के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों से गुजर चुकी है और अकोला व बुलढाणा जिलों से गुजरने के बाद 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital