Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सुनक को हारना ही था , लिज ट्रस ब्रिटेन की नयी प्रधानमंत्री बनीं

लंदन- लिज ट्रस  ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गई हैं. प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की है. लिज ट्रस  ने करीबी मुकाबले में भारतीय मूल के सांसद ऋषि सुनक को हराया है. प्रधानमंत्री पद के लिए हुए चुनाव के अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को समाप्त हुआ था. इससे पहले प्री-पोल सर्वे में भी लिज ट्रस को ऋषि सुनक से आगे बताया गया था.थेरेसा मे और मार्गरेट थैचर के बाद ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री लिज ट्रस बनी हैं.

लिज ट्रस ने कहा था कि प्रधानमंत्री बनने के बाद पहले दिन से ही करों में कटौती करने का आदेश जारी करेंगी।

नतीजों से पहले ऋषि सुनक ने कहा कि अगर वह कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व का चुनाव हार जाते हैं तो वह अगली सरकार को सहयोग करेंगे. विदेश मंत्री लिज ट्रस से हारने की स्थिति में उनकी योजना संसद सदस्य बने रहने की है.

ऋषि सुनक से जब उनकी आगे की योजना के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा. मैं कंजर्वेटिव सरकार का हर तरह से सहयोग करने के प्रति आशान्वित हूं.’’ हमने अभी-अभी इस अभियान को समाप्त किया है और मुझे इससे उबरने की आवश्यकता होगी.

 

 

—



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital