रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
सरोजनीनगर के MLA डॉ. राजेश्वर सिंह ने मत दिया.
Lok Sabha Election 2024 Voting: उत्तर प्रदेश की सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में मतदान किया. मतदान के उपरांत उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर अपनी फोटो शेयर की. उसके साथ उन्होंने लिखा— “मेरा वोट, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए.”
डॉ. राजेश्वर सिंह ने X.com पर एक ट्वीट में अंगूली पर लगी स्याही की निशान वाली फोटो के साथ लिखा— “मेरा वोट 400 पार के लिए, तीसरी बार मोदी सरकार के लिए!!” बता दें कि डॉ. राजेश्वर सिंह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक हैं, जो कि अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बतलाई जाती है.”
आज डॉ. राजेश्वर सिंह ने गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत अपना वोट डाला. आज देश में 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग हुई. इन सीटों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारों की सीटें शामिल हैं. आज राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हुई है.
चुनाव आयोग के मुताबिक, सेकेंड फेज में 1,202 कैंडिडेट्स मैदान में हैं. इनमें 1,098 पुरुष और 102 महिला उम्मीदवार हैं. दो प्रत्याशी थर्ड जेंडर से हैं.
आज यानी कि 26 अप्रैल से हफ्तेभर पहले 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी. आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी. इसके बाद 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा होगी.
— भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…