Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश: क्राइम ब्रांच ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बरामद किए अवैध हथियार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

क्राइम ब्रांच ने सर्च ऑपरेशन मेें बरामद किए अवैध हथियार

मध्य-प्रदेश में इंदौर क्राइंम ब्रांच ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाकर अवैध हथियार बरामद किए हैं. अज्ञात बदमाशों के खिलाफ क्राइम ब्रांच सेल में आर्म्स एक्ट के तहत  विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है.

मध्य-प्रदेश में क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए  इंदौर नगरीय पुलिस आयुक्त  हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर कमिश्नरेट में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों और इनकी गतिविधियों में शामिल बदमाशों पर प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किए थे. निर्देशों के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध)  राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा और यातायात प्रबंधन)  महेशचंद जैन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा)  गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियों की धड़-पकड़ करने के लिए क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को दिशा निर्देश दिए गए.

इस निर्देश के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम एक्शन मोड में आ गई. क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस की मदद से “सर्च ऑपरेशन” चला कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स तस्करी सहित विभिन्न धाराओं में थाना अपराध शाखा में मामला दर्ज कर लिया है. क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम लगातार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है.

क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि, मानपुर से होते हुए राऊ चौराहे होकर एक i20 कार में अवैध हथियार ले जाया जा रहा है. जिसपर क्राइम ब्रांच की टीम ने राऊ गोल चौराहे पर नाकाबंदी कर आरोपियों की कार को रोकने की कोशिश की तो गाड़ी में सवार बदमाशों ने पुलिस की घेराबंदी  को देखते हुए कार नहीं रोकी और पुलिस की गाड़ी को सामने से टक्कर मारते हुए  क्षतिग्रस्त कर दिया और वापस मानपुर की ओर भागे.

क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम की मदद से संबंधित थाना बड़वाह,धामनोद और सनावद थानों की मदद से बदमाशों का पीछा किया. बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी. खुद को चारो ओर से घिरता देख अज्ञात बदमाश सनावद थाने के खुदगांव इलाके में गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर फरार होकर पुलिस से बचने में कामयाब रहे.

 पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए

पुलिस को चकमा देकर जंगल के रास्ते भागने में कामयाब रहे बदमाशों को खोजने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने बदमाशों की i20 कार बरामद की.  गाड़ी से 40 अवैध पिस्टल 36 मैगजीन 5 जिंदा कारतूस मिले हैं. जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाना अपराध शाखा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत  353,427,34 और 25,27 धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital