Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का चीन दौरा, क्या है अंदर की बात ?

चीन दौर पर पाक के पीएम

पाकिस्तान में भारी आर्थिक संकट के बीच एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रिझाने के लिए चीन पहुंच गए है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अपने 2 दिवसीय दौरे पर चीन पहुंचे है. खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शाहबाज शरीफ  लगातार तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति बनने पर जिनपिंग को बधाई देने के लिए बिजिंग पहुंचे है. लेकिन इस सब के बीच पाकिस्तान और चीन CPEC प्रोजक्ट  के काम को आगे बढ़ाएंगे. बता दें भारत हमेशा से CPEC का विरोध करता रहा है.

भारत ने हमेशा CPEC का किया विरोध

भारत ने कई बार चीन-पाकिस्तान के बीच आर्थिक गलियारे (CPEC) के निर्माण का कड़ा विरोध किया है. इसके बावजूद चीन लागातार CPEC के तहत पाकिस्तान में घुसने की पूरी कोशिश कर रहा है. एक फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ शी जिनपिंग को बधाई देने के बहाने CPEC प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाएंगे. इस दौरान शाहबाज और जिनपिंग आज CPEC ज्वाइंट को-ऑपरेशन कमेटी के दस्तावेजों पर साइन करेंगे. बता दें कि इसके तहत दोनों देशों ने कराची से पेशावर के बीच रेल मार्ग को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. इसकी कीमत करीब 10 अरब डॉलर की है. इस परियोजना का नाम (ML-1 प्रोजेक्ट) है.

शी जिनपिंग को लगातार 3 बार राष्ट्रपति बनने पर देंगे बधाई

PM शाहबाज शरीफ का ये दौरा जिनपिंग के तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद किसी भी राष्ट्र प्रमुख की पहली विजिट है. इस दौरान पाकिस्तान और चीन अपने रिश्ते मजबूत करने पर फोकस करेंगे.

जानिए- क्या है CPEC प्रोजेक्ट

चाइना-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी योजना है. इसकी शुरुआत 2013 में की गई थी. CPEC वो योजना है जिसके तहत चीन पाकिस्तान के अंदर निवेश कर सकता है. साथ ही कई अपने प्रोजक्ट्स को पाक में तैयार कर सकता है. इसकी कीमत 50 बिलियन डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपए) की लागत से आर्थिक गलियारा बनाया जा रहा है. इसके जरिए चीन की पकड़ अरब सागर तक पहुंच हो जाएगी. साथ ही CPEC के तहत चीन सड़क, बंदरगाह, रेलवे और ऊर्जा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है.

भारत का दुश्मन चीन का प्यारा

बता दें कि चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के एक ओपिनियन आर्टिकल में शाहबाज शरीफ ने लिखा था- कि पाकिस्तान के चीन के लिए मैन्युफैक्चरिंग बेस और उसके इंडस्ट्रियल और सप्लाई चेन नेटवर्क के विस्तार के रूप में काम कर सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital