पीएम मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति का किया स्वागत.
फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस जूनियर पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हुए हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हैदराबाद हाउस में उनका स्वागत किया.
PM Modi ने राष्ट्रपति मार्कोस का किया स्वागत-MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने स्वागत की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हैदराबाद हाउस में फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस का गर्मजोशी से स्वागत किया. इंडिया और फिलीपींस के साथ हमारे संबंध सभ्यतागत और ऐतिहासिक हैं.”
PM @narendramodi warmly welcomed President @bongbongmarcos of the Philippines at Hyderabad House.
🇮🇳& 🇵🇭 share close bonds based on the foundation of our civilizational, historical and people-to-people connections.
Comprehensive discussions aimed at further cementing our… pic.twitter.com/bqu4ZjSjrn
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) August 5, 2025
उन्होंने आगामी दिनों में फिलीपींस के साथ होने वाली चर्चाओं का भी जिक्र किया. कहा कि हमारी स्थायी मित्रता और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से चर्चाएं व्यापक होंगी. इससे पहले फिलीपींस के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया.
विदेश मंत्रालय ने एक्स पर किया पोस्ट
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फिलीपींस के राष्ट्रपति आर. मार्कोस का भारत की पहली राजकीय यात्रा पर गार्ड ऑफ ऑनर और औपचारिक स्वागत किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गर्मजोशी से स्वागत किया.”
इस दौरान आर. मार्कोस ने कहा कि यह राजकीय यात्रा भारत और फिलीपींस के बीच बढ़ती साझेदारी की पुष्टि करती है. पत्रकारों से बात करते हुए, मार्कोस ने कहा, “यह यात्रा उस गठबंधन और साझेदारी की दोबारा पुष्टि है जिसे हम मजबूत कर रहे हैं. पहले हमें एशिया-प्रशांत क्षेत्र कहा जाता था, अब हमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र कहा जाता है, जो राजनीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था की वैश्विक प्रकृति के कारण उस समझ का सही विकास है.”
यह भी पढ़ें- भारत का कड़ा जवाब: ट्रंप द्वारा भारत पर भारी टैरिफ लगाने के मामले पर अब तक का सबसे सख्त बयान
उन्होंने आगे कहा, “हम यहां (भारत और फिलीपींस) जो पहले से मौजूद है, उसे और बेहतर बनाने के लिए और निश्चित रूप से उन अनेक अवसरों का लाभ उठाने के लिए आए हैं, जो पिछले कुछ वर्षों में नई तकनीकों और वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा हमारे आसपास की भू-राजनीति में बदलती स्थिति के कारण उत्पन्न हुए हैं.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के निमंत्रण पर फिलीपींस के राष्ट्रपति सोमवार को भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


