Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

रायबरेली से आया हैरान कर देना वाला मामला, दुकान में एक बंदर पूरी शराब गटक गया

शराब गटक गया बंदर

अभी तक आपने इंसानों को शराब पीते देखा होगा, इससे जुड़े अलग-अलग किस्से सुने होंगे. मगर ज़रा रुकिए. यहां हम इंसान की नहीं बल्कि, जानवरों की बात कर रहे हैं. रायबरेली से एक ऐसा दिलचस्प वाकया सामने आया है. जिस पर एकबारगी किसी को भी यकीन नहीं होगा. जानकारी के मुताबिक एक बंदर यहां शराब की बोतल गटक गया. जिसे देखकर लोग दंग रह गये.  इस दिलचस्प घटना का जिक्र सोशल मीडिया पर खूब हो रहा है.

यह पूरा मामला रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र का है. यहां मौजूद एक अंग्रेजी शराब की दुकान में बंदर बोतल में मौजूद शराब चुटकी में पी गया. दरअसल यहां बंदरों उत्पात चरम पर है. दुकानदार इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ. अब आबकारी विभाग के अधिकारी वन विभाग से बंदर को पकड़वाने की बात कह रहे हैं.

यह बंदर दुकानदार और शराब खरीदने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है.  दुकानदार और ग्राहक जब इसे भगाने की कोशिश करते हैं तो यह काटने के लिए दौड़ता है. ये बंदर इतना शरारती है कि ग्राहकों से भी शराब की बोलत छीन लेता है.  जिला आबकारी अधिकारी ने इस मामले पर कहा है कि, मामला संज्ञान में है. वन विभाग कार्रवाई करेगा.

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital